मोहन लाल बडौली को BJP ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष किया गया नियुक्त

Summary :

Mohan Lal Badoli: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे बड़ौली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी। Highlights: भारतीय जनता पार्टी ने राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को बनाया अध्यक्ष फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पद पर होंगे नियुक्त साल के अंत में संपन्न होना है हरियाणा विधानसभा का चुनाव पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के…

Mohan Lal Badoli: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे बड़ौली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी।

Highlights:

  • भारतीय जनता पार्टी ने राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को बनाया अध्यक्ष
  • फिलहाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पद पर होंगे नियुक्त
  • साल के अंत में संपन्न होना है हरियाणा विधानसभा का चुनाव

पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वह प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन हैं Mohan Lal Badoli ?

मोहन लाल बड़ौली भाजपा हरियाणा की राजनीति में उभरते हुए चेहरे हैं। राजनीति की बात करें तो मोहन लाल बड़ौली ( Mohan Lal Badoli ) ने 2019 में राई विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वे हरियाणा में संघ के लिए लंबे समय से काम का अनुभव रहा है। इस विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले भाजपा के पहले नेता हैं।
Mohan Lal Badoli | सोनीपत के कथूरा गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल सदस्यता समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल रहकर भाजपा की ...

तत्कालीन सांसद का टिकट काट कर पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोनीपत से तत्कालीन सांसद रमेश चंद्र कौशिक का टिकट काट कर उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2014 से हरियाणा में सत्ता में है। कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में राज्य की 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News