प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहाड़ी परिधान बना आकर्षण का केंद्र !

Summary :

पिछले दो साल में चौथी बार भोले के धाम केदारनाथ पहुंचे मोदी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे और उनका परिधान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में 11755 फीट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ में मोदी स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी और कमर में केसरिया गमछे में नजर आये और हैलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक का पैदल रास्ता उन्होंने पहाड़ी अंदाज में छड़ी लेकर तय किया।

pm modi in kedarnath

संभवत: पहली बार पहने ऐसे लिबास में वह पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आये। पिछले दो साल में चौथी बार भोले के धाम केदारनाथ पहुंचे मोदी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की।

pm in kedarnath

इस दौरान उन्होंने बर्फ से ढंके सफेद पर्वत की चोटियों को भी निहारा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता का प्रसन्न भाव से हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया ।

pm in kedarnath

कोविंद, नायडू और मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

Desk Team