हरिद्वार : एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने क्राइम मीटिंग लेते हुए अपराधों की समीक्षा की। एसएसपी ने साफ किया कि अवैध धंधों में संलिप्तता या अनुशासनहीनता पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जुआ और शराब जैसे धंधे होने पर बीट सिपाही से लेकर चौकी प्रभारी व थाना कोतवाली प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
इससे पहले उन्होंने पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेते हुए उनकी समस्याएं जानी। रोशनाबाद पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक से पहले पुलिसकर्मियों के सम्मेलन में एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की हर समस्या का निराकरण कराया जा रहा है। भविष्य में भी इसका ख्याल रखा जाए। क्राइम मीटिग में उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपने-अपने हल्का व बीट की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
जिसके क्षेत्र मे अवैध शराब, जुआ आदि अपराध पाया जाएगा, हल्का प्रभारी, कर्मचारी, चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी देहात नवनीत भुल्लर, एसपी क्राइम मंजूनाथ टीसी, एएसपी सदर आयुष अग्रवाल, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ कनखल विजेंद्र दत्त डोभाल, सीओ मंगलौर डीएस रावत आदि मौजूद रहे।
जबरन वसूली के मामले में तीन पत्रकार, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



