Prateek Yadav Postmortem Report: समाजवादी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई Prateek Yadav की मौत ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस बीच अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। मेडिकल जांच में बताया गया है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत (Prateek Yadav Death Reason) कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स की वजह से हुई। डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने यानी पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण बनी, जिससे अचानक सांस रुक गई और दिल ने काम करना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘लग्जरी कारों का शौक, फिटनेस किंग और लंदन से…’, जानें कितनी Net Worth के मालिक थे Prateek Yadav?
Prateek Yadav Death News: अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के अचानक प्रतीक यादव की तबीयत खराब हो गई थी। परिवार के लोग तुरंत उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे उनके ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचकर तुरंत डॉक्टरों की मदद मांगी थी। इसके बाद मेडिकल टीम सक्रिय हुई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Prateek Yadav Postmortem Report: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के लिए प्रतीक यादव के पूरे हार्ट और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को सुरक्षित रख लिया है। इसे आगे हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के कारणों की विस्तार से पुष्टि की जा सके। इसके अलावा विसरा सैंपल भी सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
अब इन नमूनों की रासायनिक जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि मौत के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शरीर पर मिले चोट के निशान पहले से मौजूद थे और उनका मौत से सीधा संबंध नहीं पाया गया है। अब पुलिस और जांच एजेंसियां मेडिकल रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा दिया गया है, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी सांसद Dimple Yadav भी परिवार से मिलने पहुंचीं। वहीं Shivpal Singh Yadav ने भी घर जाकर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।
तनाव में थे प्रतीक यादव
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से प्रतीक यादव एक आर्थिक विवाद को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि चिनहट निवासी कृष्णानंद पांडेय ने रियल एस्टेट कारोबार में निवेश के नाम पर उनसे बड़ी रकम लगवाई थी। शिकायत में कहा गया कि कई संपत्तियों के सौदे होने के बाद भी निवेश की राशि का सही हिसाब नहीं दिया गया। प्रतीक यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी गईं।
शिकायत में कहा गया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और फर्जी ऑडियो वायरल कर परिवार की छवि खराब करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में कृष्णानंद पांडेय, उनकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक पांडेय के खिलाफ चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया था। गौतमपल्ली थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
किचन में अचानक गिर पड़े थे प्रतीक यादव
परिवार के करीबी कारोबारी मुकेश बहादुर सिंह ने उस सुबह की घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ी और वह घर के किचन में बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मुकेश बहादुर सिंह के अनुसार, इस दौरान Aparna Yadav लगातार फोन पर डॉक्टरों और परिवार के संपर्क में थीं।


Download Android App
Download iOS App




