President Murmu with Premanand Maharaj: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के 3 दिन के ब्रज दौरे पर हैं। बता दें अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानन्द जी मगराज से मुलाकात की। राष्ट्रपति के दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रेम मंदिर और इसकान में दर्शन पूजा व गिर्राज जी की परिक्रमा और रामकृष्ण मिशन में कैंसर ब्लॉक का उद्घाटन है।
बता दें इस बीच राधा केली कुंज आश्रम में राष्ट्रपति और प्रेमानन्द महाराज के बीच लगभग 27 मिनट तक बातचीत हुई जिसमें आध्यात्म और ब्रज परंपरा पर खासी चर्चा हुई।
President Draupadi Murmu Mathura Visit: भव्य स्वागत के साथ आश्रम पहुंचीं राष्ट्रपति

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 मार्च 2026 तक उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। आश्रम पहुंचने पर संत ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका स्वागत किया। शिष्यों ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया और प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर राष्ट्रपति का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष बैठकर उनके प्रवचनों को सुना. इस दौरान राष्ट्रपति के साथ भक्ति, निस्वार्थ सेवा और नाम जप के महत्व पर चर्चा हुई. हालांकि इस मुलाकात को निजी रखा गया था. कुटिया के भीतर केवल राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद थे.
President Murmu with Premanand Maharaj: करीब आधे घंटे चली आध्यात्मिक चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधा केली कुंज आश्रम में राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद महाराज के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान आध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। संत प्रेमानंद महाराज ने नाम जाप के महत्व को बताते हुए इसे जीवन के उद्धार का सरल मार्ग बताया।
High Security in Vrindavan: पूरे वृंदावन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वृंदावन में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। खासतौर पर बंदरों की समस्या को देखते हुए अलग से टीमें लगाई गई हैं, ताकि आगंतुकों और वीआईपी सुरक्षा में कोई बाधा न आए।
Draupadi Murmu Second Visit: दूसरी बार वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति

यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन का दूसरा दौरा है। इससे पहले सितंबर 2025 में उन्होंने यहां निधिवन, बांके बिहारी मंदिर और मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए थे। इस बार उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं, जिससे दौरा और खास बन गया।
यह भी पढ़ें – मां गंगा को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज, Akhilesh Yadav पर Rajeshwar Singh का तीखा हमला


Download Android App
Download iOS App




