राष्ट्रपति ट्रम्प ने की गोल्ड कार्ड की घोषणा, अमेरिका में मिलेगा काम करने और नागरिकता का अधिकार

Summary :

कार्ड खरीदने वालों को पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका धनी विदेशियों के लिए “गोल्ड कार्ड” पेश करेगा, जिससे उन्हें देश में रहने और काम करने का अधिकार मिलेगा, साथ ही नागरिकता का मार्ग भी मिलेगा। इसके बदले में पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना होगा। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के अनुसार गोल्ड कार्ड मौजूदा ईबी-5 अप्रवासी निवेशक वीजा कार्यक्रम की जगह लेगा।

गोल्ड कार्ड धारक की होगी जांच

वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि गोल्ड कार्ड धारक को जांच से गुजरना होगा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे अद्भुत विश्व स्तरीय वैश्विक नागरिक हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में मीडिया की उपलब्धता के दौरान यह घोषणा की, जहाँ उन्होंने कॉपर उद्योग की जाँच करने वाले एक कार्यकारी कार्रवाई पर हस्ताक्षर किए और विभिन्न विषयों पर सवालों के जवाब दिए।

दो सप्ताह में शुरू होगी कार्ड की बिक्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा कि गोल्ड कार्ड की बिक्री लगभग दो सप्ताह में शुरू होगी और यह बिक्री लाखों में भी की जा सकती है, ऐसा करना पूरी तरह से कानूनी है। कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नामित अमेरिका की खाड़ी के नक्शे की भी प्रशंसा की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।