23 साल में शादी 60 में तलाक, दो-दो बेटियां…एक नहीं कई लड़कियों के क्रश; कुछ ऐसी है प्रेसिडेंट पुतिन की लव लाइफ

Summary :

Putin Secret Love Life: रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन दो दिन के लिए भारत दौरे पर आज गुरूवार शाम 6 बजे आ रहे हैं। उनके साथ करीब 100 लोगों की टीम है, लेकिन इसमें परिवार का एक भी मेंबर शामिल नहीं है। 2012 में पुतिन आखिरी बार अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। इसके बाद विदेश क्या कहीं भी पुतिन का परिवार नजर नहीं आया। पुतिन का जन्म विश्व युद्ध द्वितीय के दौरान 7 अक्टूबर 1952 को हुआ, उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच और मां का नाम मारिया इवानोव्ना पुतिन था। पुतिन का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। पुतिन…

Putin Secret Love Life: रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन दो दिन के लिए भारत दौरे पर आज गुरूवार शाम 6 बजे आ रहे हैं। उनके साथ करीब 100 लोगों की टीम है, लेकिन इसमें परिवार का एक भी मेंबर शामिल नहीं है। 2012 में पुतिन आखिरी बार अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। इसके बाद विदेश क्या कहीं भी पुतिन का परिवार नजर नहीं आया। पुतिन का जन्म विश्व युद्ध द्वितीय के दौरान 7 अक्टूबर 1952 को हुआ, उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच और मां का नाम मारिया इवानोव्ना पुतिन था। पुतिन का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। पुतिन अपने माता-पिता की इकलौते जिंदा संतान हैं।

Putin Love Story: 23 साल में ल्यूडमिला संग रचाई शादी

Putin Secret Love Life
Putin Secret Love Life

बता दें कि पुतिन जब 23 साल के थे तो उन्होंने रूस की ख़ुफ़िया एजेंसी KGB ज्वाइन कर ली। इसी दौरान उनके दोस्तों ने पुतिन को एक मूवी शो के बीच एयरहोस्टेस ल्यूडमिला ओचेरत्नया से मिलवाया। पुतिन को ल्यूडमिला बेहद पसंद आईं और दोनों खूब मिलने जुलने लगें। साल 1983 में पुतिन और ल्यूडमिला ने शादी कर ली।

1990 में राजनीतिक करियर की शुरुआत

हालांकि, ख़ुफ़िया एजेंसी KGB के काम से पुतिन को जर्मनी शिफ्ट होना पड़ा। ल्यूडमिला भी अपने पति पुतिन के साथ जर्मनी चली गईं. 1990 में पुतिन वापस रूस लौटे। 1996 में उन्होंने राजनीति ज्वाइन की और 1999 में पहली बार उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। फिर साल 2000 में पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।

Putin Secret Love Life: पुतिन की पत्नी ल्यूडमिला ने बताई सच्चाई

Lyudmila
Lyudmila 

पुतिन की बायोग्राफी लिखने वाली नताल्या उनकी पत्नी ल्यूडमिला से मिली थीं. इस मुलाकात के बारे में वो बताती हैं। ल्यूडमिला ने उस समय कहा था,’कुछ औरतें ऐसी होती हैं जिनकी मर्द तारीफ़ करते हैं। मुझे लगता है मैं उस तरह की औरत नहीं हूं। वे मुझे अपनी बाहों में नहीं लेंगे।” बता दें कि पुतिन के पहले कार्यकाल के दौरान ल्यूडमिला सभी विदेश यात्राओं में उनके साथ दिखीं,लेकिन दूसरे कार्यकाल में पुतिन हमेशा अकेले ही दिखें। इस दौरान उनके दूसरी लड़कियों संग अफेयर की चर्चाएं खूब हुई, लेकिन वो खुद इसे खरिज करते रहे।

Putin Secret Relationship: 2013 में ल्यूडमिला से हुए अलग

हालांकि ,साल 2013 में पुतिन और ल्यूडमिला कि दूरियां दुनियां के सामने आ गई। उस समय पुतिन 60 साल के थे। उन्होंने खुद बताया कि वो और ल्यूडमिला अलग हो गए हैं। शादी के दो साल बाद पुतिन की बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने मारिया वारोत्सवा रखा और साल 1986 में उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने कैटरीना तिखोनोवा रखा। पुतिन अपनी दोनों बेटियों का नाम अपनी मां के नाम पर रखें हैं।

Putin Girlfriends Controversy: तलाख के बाद इन महिलाओं ने दिल में बनाई जगह

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पुतिन और ल्यूडमिला के तलाख के बाद पुतिन के कई लड़कियों संग अफेयर रहे हैं। पुतिन के दिल में अलीशा खारचेवा, एलीना काबाएवा, कात्या मिजुलिना, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख, एना चैपमैन, पामेला एंडरसन, विक्टोरिया लोप्प्रेवा, ल्यूडमिला श्रेबनेवा समेत कई महिलाओं ने जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: भारत में पुतिन के 30 घंटे! दोस्त मोदी के साथ प्राइवेट डिनर, बिजनेस डील… जानें रुसी राष्ट्रपति का पूरा शेड्यूल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।