Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 4 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भारत की राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह से तैयार है। भारत और रूस के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है। अपने इस दो दिवसीय भारत दौरे के लिए पुतिन शाम 6 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे। पीएम मोदी उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे।
पुतिन की इस यात्रा का मकसद खासकर भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है। पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत का अमेरिका के साथ संबंधों में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं, पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे का पूरा शेड्यूल क्या है।
Putin Delhi Visit Schedule: भारत में पुतिन का क्या रहेगा शेड्यूल

1. करीब 6:30 पहुंचेंगे दिल्ली
बताया जा रहा है कि पुतिन का IL-96 जेटलाइनर विमान शाम 4:30 बजे लैंड करेगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में 6:30 बजे का समय बताया गया है। पुतिन के आने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। राजधानी दिल्ली 5 लेयर के सुरक्षा घेरे में है। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और पुतिन की पर्सनल टीमें हर तरफ नजर रखेंगी। इसके अलावा SWAT टीमें और एंटी-टेरर स्क्वायड सड़कों पर तैनात रहेंगी।
2. दोस्त मोदी के साथ पुतिन का प्राइवेट डिनर
राष्ट्रपति पुतिन शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर मुलाकात होगी। जहां उनके सम्मान में डिनर का भी इंतजाम किया गया है। यह डिनर अनौपचारिक हो सकता है, इसमें दोनों नेताओं को शिखर सम्मलेन से पहले खुलकर बात करने का अवसर मिलेगा।
3. गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
अगले दिन, 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन से मिलेंगी, जहां उन्हें त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।
4. राजघाट पर गांधी जी को देंगे श्रद्धांजलि
इसके बाद पुतिन राजघाट जाएंगे। वहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गांधी जी की समाधी पर फूल चढ़ाएंगे और शांति का संदेश देंगे। यह परंपरा भारत में आने वाला हर विदेशी मेहमान निभाता है।

5. हैदराबाद हाउस में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन
दोपहर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन करेंगे। इसमें द्विपक्षीय बातचीत होगी, पहले अकेले में और फिर डेलिगेशन के साथ। इसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और सामरिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों पर घोषणाएं और समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेता अपनी बातचीत के बाद जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी करेंगे।
6. भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे
शाम में भारत मंडपम में दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। जहां व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पर फोकस रहेगा। रूस टुडे चैनल भारत में अपना ब्यूरो खोलेगा, जिसमें 100 लोग काम करेंगे।
7. आलीशन दावत होगी
इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट बैंक्वेट यानी आलीशन दावत देंगीं। लगभग 30 घंटे के भारत दौरे के बाद पुतिन रात को 9:30 बजे ही लौट जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



