नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर सीधा हमला करते हुए बुधवार को कहा कि देश में बदलाव का वक्त चल रहा है और हर मतदाता कांग्रेस को वोट दे रहा है। श्री गांधी ने ट्वीट किया ‘‘कांग्रेस की न्याय योजना से प्रभावित होकर पूरे देश में न सिर्फ युवा बल्कि अनुभवी और बुजुर्ग वोटर भी इस योजना की ताकत को समझ रहा है इसलिए सभी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।
मोदी जी आपका समय अब पूरा हो गया है और वक्त बदलाव का चल रहा है।’’ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वोट से देश बदलते देखा है, पहला वोट 1962 में दिया था, अब होगा न्याय जैसे कई नारे लिखे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट किया है जिसमें वह महंगाई कम करने के लिए लोगों से कांग्रेस को सत्ता सौंपने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने लिखा ‘‘हम समझते हैं, बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन पर भारी बोझ डाला है। इस बोझ को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी, पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने में मदद करेगी।


Download Android App
Download iOS App





