Railway Track Accident: जनपद में रौजा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दंपति समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना रौजा अंतर्गत रौजा रेलवे स्टेशन के पास पैदल मार्ग पर बाइक सवार रेलवे लाइन को पार कर रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक पर बैठे दंपति तथा उनके साढू के अलावा दंपति के दो बच्चों की, ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई है।
Railway Track Accident

घटना बुधवार शाम 6:30 की बजे की है थाना उचौलिया क्षेत्र के वनका गांव (लखीमपुर) के रहने वाले सेठपाल उम्र 40 बर्ष बाइक पर अपनी पत्नी पूजा (38) एवं उनके साढू हरिओम (45) तथा सेठपाल के दो बच्चे क्रमशः 4 से 6 साल के बाइक पर अपने गांव वनका गांव जा रहे थे उनकी बाइक जब रौजा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी पैदल मार्ग पर यह बाइक से रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
Road Accident Today

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनकी बाइक जब डाउन लाइन पर पहुंची तभी लखनऊ की ओर से आई मालगाड़ी ने इनके टक्कर मार दी जिसमें दो बच्चे समेत पांच लोगों की कटकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और मृतको की पहचान कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभवत दंपत्ति अपने साढू हरि ओम के गांव निगोही गए थे और शायद वहीं से साढू के साथ वापस अपने घर जा रहे थे तभी यह घटना हो गई। पुलिस ने मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल पर आवागमन सामान्य है।


Download Android App
Download iOS App




