Rajan Ji Maharaj viral video: इन दिनों मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। यहां उनकी राम कथा चल रही है। इसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान राजन जी महाराज ने ऐसी बात कह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कथा सुनाते हुए उन्होंने व्यास पीठ से कड़े तेवड़ में कहा कि, “कौन मारेगा गोली, किसने मां का दूध पिया है”.
Rajan Ji Maharaj Video: क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में इस समय रामकथा (भगवान राम की कहानी का पाठ) चल रही है। कथावाचक, राजन जी महाराज, खुद मौजूद हैं और अपने भक्तों को सुंदर भक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। हालांकि, भक्त उस वक्त हैरान रह गए जब राजन जी महाराज अचानक से गुस्से में आ गए। बताया जा रहा है कि रामकथा में बवाल हो गया था। इसी वक्त किसी ने राजन जी महाराज की टीम पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसपर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Rajan Ji Maharaj get angry: मजाराज जी हुए गुस्सा!
कथा के दौरान राजन जी महाराज की कथा के दौरान उस समय शांति फ़ैल गई, जब महाराज जी ने खुद को और अपनी टीम को जान से मारने की धमकी मिलने की बात बताई। महाराज जी ने भावुक और कड़े तेवड़ में कहा कि मेरे टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी गई। मैं भी कहता हूं, किसने मां का दूध पिया है, गोली मार कर दिखाओ!” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब कथा के दौरान कुछ लोग महाराज जी के मंच की तरफ बढ़ने लगे तभी कुछ लोगों ने उन्हें सुरक्षा को देखते हुए रोक दिया। इसपर विवाद बढ़ गया कि बात गोली मारने तक आ गई।
Rajan Ji Maharaj viral video: इस बात पर हुए नाराज
धमकी से आहत महाराज ने पहले कथा करने से इनकार किया था, लेकिन आयोजकों व स्थानीय लोगों के समझाने पर वे मान गए। मंच से उन्होंने बताया कि 16 साल की कथा यात्रा में पहली बार ऐसी घटना हुई. भीड़ का विरोध करने पर उनकी टीम को गोली मारने की धमकी तक दी गई। इसके बावजूद उन्होंने प्रेम और शांति से कथा सुनने की अपील की।
ये भी पढ़ें: New Tax Regime पर बड़ा ऐलान! टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, जानें आपके लिए कौन सा स्लैब बेहतर
























