धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, UP समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 02 Feb: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश-बर्फबारी और 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण दो लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं, जिनका असर हिमालयी और मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, देशभर में आज कैसा…

Aaj Ka Mausam 02 Feb: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश-बर्फबारी और 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण दो लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं, जिनका असर हिमालयी और मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 02 Feb
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी के लिए देशभर के 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 02 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-NCR में आज यानी 2 फरवरी को मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन आसमान में अभी भी कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय तेज रफ़्तार के साथ हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो सच साबित हो रहा है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 02 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, आज लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Jammu Kashmir Weather

Aaj Ka Mausam 02 Feb
Jammu Kashmir Weather (Image- Social Media)

जम्मू कश्मीर में 10 फरवरी तक मौसम ख़राब रहने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। जम्मू में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 4 से 6 फरवरी के बीच थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 7 फरवरी को दोबारा बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बजट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार, Sensex में मामूली बढ़त, जानें कैसा रहेगा बाजार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।