Mardaani 3 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई तेज, बॉर्डर 2 को फिल्म ने दी कड़ी टक्कर

Summary :

Mardaani 3 Box Office Collection 3: फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों भीड़ भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है. इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि इस फिल्म से रानी ने 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है.‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके साथ ही रानी ने अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. Mardaani 3 Box Office Collection: अब तक कितना रहा फिल्म का कलेक्शन सैकनिल्क की…

Mardaani 3 Box Office Collection 3: फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों भीड़ भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है. इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि इस फिल्म से रानी ने 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है.‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके साथ ही रानी ने अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

Mardaani 3 Box Office Collection: अब तक कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

Mardaani 3 Box Office Collection 3
Mardaani 3 Box Office Collection 3 (Source: Social Media)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 6 करोड़ तो वहीं तीसरे दिन 7.25 का कलेक्शन किया है. इन दो दिनों में ही फिल्म को दर्शकों से जो रिस्पॉन्स मिला है, वो देखने लायक है. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिन में ‘मर्दानी 3’ 17.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अगर बात करें फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये अब तक 19 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं.

Box Office Collection: रानी मुखर्जी ने तोड़े खुद की फिल्मों के रिकॉर्ड

Mardaani 3 Box Office Collection 3
Mardaani 3 Box Office Collection 3 (Source: Social Media)

‘मर्दानी 3’ की ओपनिंग डे की कमाई ने रानी की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें उनकी फिल्में मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और हिचकी शामिल है. रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने पहले दिन 1.27 करोड़ का बिजनेस और हिचकी ने 3.3 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि मर्दानी के पहले के दोनों पार्ट का रिकॉर्ड भी ये फिल्म ब्रेक करती नजर आ रही है.

Mardaani 3 Box Office Collection 3: फिल्म की कहानी में क्या है रानी मुखर्जी का रोल

Mardaani 3 Box Office Collection 3
Mardaani 3 Box Office Collection 3 (Source: Social Media)

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर से मुंबई क्राइम ब्रांच की जाबांज ऑफिसर शिवानी रॉय बनकर अपराधियों का खात्मा करेंगी. इस तीसरी फ्रेंचाइजी की कहानी गर्ल चाइल्ड किडनैपिंग के आसपास घूमती रहती है. वहीं फिल्म में विलेन अम्मा के रोल में एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी अपने अलग ही जलवे बिखेर है.

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर है मेगा क्लेश

Mardaani 3 Box Office Collection 3
Mardaani 3 Box Office Collection 3 (Source: Social Media)

हालांकि इन दिनों ‘मर्दानी 3’ के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भी चल रही है, जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस का मेगा क्लेश बताया जा रहा है और शायद यही वजह है कि बॉर्डर 2 के हाईप में होने की वजह से मर्दानी 3 फिल्म का कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा है. वरना ये फिल्म इससे भी ज्यादा कमाई कर सकती थी.

Read More: Mardaani 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 को दी कड़ी टक्कर, बनी रानी मुखर्जी की रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।