Mardaani 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 को दी कड़ी टक्कर, बनी रानी मुखर्जी की रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म

Summary :

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाती दिखाई दे रही है. इसको दर्शकों से भी बेहद ही कमाल का रिस्पांस मिल रहा है. इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि इस फिल्म से रानी ने 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है.‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके साथ ही रानी ने अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. Mardaani 3 Box Office Collection: ‘मर्दानी 3’ बॉक्स…

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाती दिखाई दे रही है. इसको दर्शकों से भी बेहद ही कमाल का रिस्पांस मिल रहा है. इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि इस फिल्म से रानी ने 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है.‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके साथ ही रानी ने अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

Mardaani 3 Box Office Collection: ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस डे 2

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2
Mardaani 3 Box Office Collection Day 2 (Source: Social Media)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. इन दो दिनों में ही फिल्म को दर्शकों से जो रिस्पॉन्स मिला है, वो देखने लायक है. अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो दो दिन में ‘मर्दानी 3’ ने 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 11 करोड़ रहा है. अगर बात करें फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये 14 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं.

Box Office Collection: पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2
Mardaani 3 Box Office Collection Day 2 (Source: Social Media)

मर्दानी 3’ की ओपनिंग डे की कमाई ने रानी की पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें उनकी फिल्में मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और हिचकी शामिल है. रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने पहले दिन 1.27 करोड़ का बिजनेस और हिचकी ने 3.3 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि मर्दानी के पहले के दोनों पार्ट का रिकॉर्ड भी ये फिल्म ब्रेक करती नजर आ रही है.

Mardaani 3 Story: ‘मर्दानी 3’ की कहानी

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2
Mardaani 3 Box Office Collection Day 2 (Source: Social Media)

‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर से मुंबई क्राइम ब्रांच की जाबांज ऑफिसर शिवानी रॉय बनकर अपराधियों का खात्मा करेंगी. इस तीसरी फ्रेंचाइजी की कहानी गर्ल चाइल्ड किडनैपिंग के आसपास घूमती रहती है. वहीं फिल्म में विलेन अम्मा के रोल में एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी अपने अलग ही जलवे बिखेर है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2
Mardaani 3 Box Office Collection Day 2 (Source: Social Media)

इन दिनों ‘मर्दानी 3’ के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भी चल रही है, जिसकी वजह से बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा है. वरना ये फिल्म इससे भी ज्यादा कमाई कर सकती थी. वहीं आपको बता दें कि 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 300 की और बढ़त बना रही है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार ऑलरेडी पहुंच गया है.

Read More: Priyadarshan के जन्मदिन पर देखें उनकी मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फिल्में, हंस-हंस के पेट में हो जाएगा दर्द

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं