Priyadarshan के जन्मदिन पर देखें उनकी मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी फिल्में, हंस-हंस के पेट में हो जाएगा दर्द

Summary :

Priyadarshan Birthday Special: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर डॉयरेक्टर में से एक प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और आज वो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये वो डायरेक्टर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमेडी फिल्मों के जरिए एक अलग छाप छोड़ी है और आज भी उनकी फिल्में ऐसी ही लगती है जैसे मानों अभी ही रिलीज हुई हों. Priyadarshan Comedy Movies: फिल्में जो आपको हंसने  के लिए कर देंगी मजबूर यूं तो दुनिया प्रियदर्शन को ‘हेरा फेरी’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों के लिए जानती है. लेकिन उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर…

Priyadarshan Birthday Special: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर डॉयरेक्टर में से एक प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और आज वो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये वो डायरेक्टर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमेडी फिल्मों के जरिए एक अलग छाप छोड़ी है और आज भी उनकी फिल्में ऐसी ही लगती है जैसे मानों अभी ही रिलीज हुई हों.

Priyadarshan Comedy Movies: फिल्में जो आपको हंसने  के लिए कर देंगी मजबूर

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

यूं तो दुनिया प्रियदर्शन को ‘हेरा फेरी’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों के लिए जानती है. लेकिन उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर साल 1984 में आई पिक्चर ‘पूचक्कोरु मुक्कुथी’ से की थी, लेकिन उन्होंने कॉमेडी किंग बनने की तैयारी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही शुरू कर दी थी. जब वो कॉलेज में थे उसी दौरान उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के लिए शॉर्ट प्ले और व्यंग्य नाटक लिखना शुरू कर दिया था. वहीं फिर ऑल इंडिया रेडियो से होते हुए उन्होंने मलयालम सिनेमा की दुनिया में कदम रख दिया. तो चलिए एक नजर डालते हैं प्रियदर्शन की उन कॉमेडी फिल्मों पर जो कि अब एवरग्रीन बन चुकी हैं.

1. De Dana Dan

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

प्रियदर्शन की ये फिल्म साल 2009 में आई थी, जिसनें कॉमेडी जॉनर में एक अलग एंगल दिखा कर लोगों को हंसाया था. साथ ही अगर बात करें फिल्म के स्टार कास्ट की तो वो भी काफी लंबी थी, पर इस फिल्म में भी बतौर लीड एक्टर्स कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार थे. अगर आप फिल्म को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें कितने सस्पेंसफुल कॉमेडी सीन्स हैं. ऐसे में अगर आप कॉमेडी जॉनर में कोई ऐसी फिल्म ढूंढ रहे है, जो कि आपको सस्पेंस और थ्रिल के साथ साथ हंसाए भी, तो ये फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट होने वाली है.

2.Hera Pheri

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसे आज तक लोग याद करते हैं. क्योंकि ये 90 के दशक की वो पहली फिल्म थी, जिसमें ह्यूमर के साथ साथ कॉमेडी के टच भी देखने को मिला था. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने इस फिल्म में जो किरदार निभाए हैं, वो हंसने पर मजबीर कर देते हैं. ऐसे में अगर आप अक्षय कुमार की कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो कि आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर दे तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

3. Bhagam Bhag

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

प्रियदर्शन की ये फिल्म साल 2006 मं रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, गोविंदा और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में लोगों को एंटरटेन करते दिखाई दिए थे. ऐसे में अगर आप प्रियदर्शन की कोई ऐसी कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, जो कि आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर दे, तो ये फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

4. Khatta Meetha

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

ये फिल्म साल 2010 में आई थी, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने ही किया था। इस फिल्म में खआस तौर पर अक्षय कुमार के साथ पहली बार किसी साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को देखा गया था. जी हां, इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृशनन पहली बार हिंदी फिल्मों में डेब्यू करती दिखाई दी थीं. वहीं अगर कॉमेडी के लिहाज से देखा जाए तो ये फिल्म पूरी ह्यूमरस कॉमेडी पर बेस्ड है, जिसे समझे के लिए आपको अपना थोड़ा दिमाग भी लगाना पड़ेगा.

5. Hungama

Priyadarshan Birthday Special
Priyadarshan Birthday Special (Source: Social Media)

साल 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की ये फिल्म एक लव ट्राएंगल कॉमेडी पर बेस्ड थी, जिसमें अक्षय खन्ना, रिम्मी सेन, अफताब शिवदेसानी और परेश रावल ने बतौर लीड एकटर्स काम किया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, जिसकी प्रियदर्शन को उम्मीद थी. लेकिन फिर भी इसकी कॉमेडी की चर्चा लोगों के बीच आज भी होती है.

Read More: Priyadarshan की नेटवर्थ जान चैंक जाएंगे आप, जानें कैसे डायरेक्टर ने की अपने करियर की शुरूआत

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।