Priyadarshan की नेटवर्थ जान चैंक जाएंगे आप, जानें कैसे डायरेक्टर ने की अपने करियर की शुरूआत

Summary :

Priyadarshan Net Worth: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर डॉयरेक्टर में से एक प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और आज वो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि मिडिल क्लास फैमिली में जन्मा एक लड़का, जिसके पिता कॉलेज में लाइब्रेरियन थे और पिता की वजह से उसके अंदर किताबें पढ़ने का शौक पैदा हुआ, वो आज के समय में बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों का बादशाह कहलाएगा. ऐसा बताया जाता है कि पिता की ही वजह से प्रियदर्शन का झुकाव सिनेमा की तरफ हुआ और फिर जब वो बड़े हुए…

Priyadarshan Net Worth: बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर डॉयरेक्टर में से एक प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और आज वो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि मिडिल क्लास फैमिली में जन्मा एक लड़का, जिसके पिता कॉलेज में लाइब्रेरियन थे और पिता की वजह से उसके अंदर किताबें पढ़ने का शौक पैदा हुआ, वो आज के समय में बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों का बादशाह कहलाएगा. ऐसा बताया जाता है कि पिता की ही वजह से प्रियदर्शन का झुकाव सिनेमा की तरफ हुआ और फिर जब वो बड़े हुए तब वो इंडियन सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों को बनाने की कोशिश करने लगे.

Priyadarshan Lifestyle: कैसा रहा था प्रियदर्शन का जीवन

Priyadarshan Net Worth
Priyadarshan Net Worth (Source: Social Media)

प्रियदर्शन का पूरा नाम प्रियदर्शन सोमन नायर हैं, जि कि पिछले 42 सालों से सिनेमा की दुनिया में राज कर रहे है. प्रियदर्शन आज यानि (29 जनवरी) 69 साल के हो चुके हैं. तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि एक नॉर्मल मीडिल क्लास आदमी से वो कॉमेडी किंग कैसे बनें. प्रियदर्शन का जन्म 29 जनवरी 1957 को केरला के तिरुवनंतपुरम में हुआ था.

उनके पिता का नाम था पूजप्पुरा सोमन नायर और मां का राजम्मा था. उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ही गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की थी. उसके बाद उन्होंने वहीं के ही महात्मा गांधी कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई की और फिर उसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज से एम.ए. इन फिलॉसफी की पढ़ाई की.

Priyadarshan Biography: किताबें विरासत में मिली थीं

Priyadarshan Net Worth
Priyadarshan Net Worth (Source: Social Media)

चूंकि प्रियदर्शन के पिता कॉलेज में लाइब्रेरियन थे तो घर में पढ़ाई का माहौल था. बचपन से प्रियदर्शन के अंदर किताबें पढ़ने का शौक पैदा हो गया था, किताबें उन्हें पिता से विरासत में मिली थीं और सिर्फ किताबें ही नहीं, आज वो सिनेमा में हैं तो इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह भी उनके पिता ही हैं. दरअसल, उनके पिता थिएटर प्रेमी थे और इसी वजह से प्रियदर्शन का लगाव भी फिल्मों की तरफ हो गया था.

Priyadarshan Lifestyle: प्रियदर्शन का करियर

Priyadarshan Net Worth
Priyadarshan Net Worth (Source: Social Media)

पटकथा लेखक और अभिनेता थिक्कुरिसी सुकुमारन नायर उनके पिता के दोस्त थे और उन्होंने ही उन्हें प्रियदर्शन नाम दिया था. अगर प्रयदर्शन के करियर की बात करें तो 1978 में आई फिल्म Thiranottam में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. फिर धीरे-धीरे वो सिनेमा की दुनिया में पैर पसारते चले गए और आज हम सब उन्हें फिल्मकार के रूप में जानते हैं. पर 1983 में ‘हैलो मद्रास गर्ल’ के नाम से डायरेक्टर जे. विलियम्स की एक फिल्म आई थी, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे.

इस फिल्म में प्रियदर्शन भी बतौर एक्टर नजर आए थे. इस फिल्म के अगले साल ही उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म ‘पूचक्कोरु मुक्कुथी’ बना दी थी. मोहनलाल इस फिल्म में लीड रोल में थे और ये फिल्म सिर्फ प्रियदर्शन के करियर की शुरुआत नहीं थी बल्कि मोहनलाल और उनके बीच गहरी दोस्त का भी आगाज था. इसके बाद इन दोनों की काफी गहरी दोस्ती हो गई.

Priyadarshan Net worth: प्रियदर्शन की लव लाइफ

Priyadarshan Net Worth
Priyadarshan Net Worth (Source: Social Media)

अगर प्रियदर्शन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो जब वो अपने करियर की दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उसी दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस लिस्सी से हुई थी. जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में कैसे बदल गई, इसकी भनक खुद इन्हें भी नही लग पाई. फिर साल 1990 में दोनों ने शादी कर ली थी.

हालांकि, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं. एक बेटा है, जिनका नाम सिद्धार्थ हैं. वो VFX आर्टिस्ट के तौर पर काम करते हैं. वहीं उनकी बेटी का नाम कल्याणी है, जो बतौर एक्ट्रेस काम करती हैं. वहीं अगर प्रियदर्शन के नेट वर्थ की बात करें तो वो आज के समय में लगभग 3000 करोड़ है.

Read More: Dhurandhar हुई OTT पर रिलीज, पर फैंस है निराश- जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।