BHU Campus Violence: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में गुरुवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ, जिसने एक बार फिर कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। छात्रों में हुई इस झड़प के बाद बीएचयू प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ा रुख अपनाया है। मौके पर परिसर में RAF और PAC समेत भारी फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह मारपीट पिछले वर्ष जन्माष्टमी पर हुए विवाद को लेकर हुई थी।
BHU Student Clash: क्यों हुआ छात्रों के बीच बवाल?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बिरला हॉस्टल के छात्रों ने रुइया हॉस्टल में रहने वाले पीजी के एक छात्र पीयूष तिवारी को पीट दिया। जब इसकी सूचना रुइया हॉस्टल पहुंचीं, तो नौबत मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। इस घटना में कुछ छात्र घायल भी हुए। इस बवाल के बाद से परिसर में तनाव बढ़ गया, जिसके कारण BHU प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 6 नामजद सहित 30-40 अज्ञात पर FIR दर्ज की है।
Varanasi News: हॉस्टल के 11 कमरे सील

गुरुवार देर शाम तक हॉस्टलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिरला छात्रावास के 11 कमरों को सील कर दिया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुएं या अवैध रूप से रह रहे लोगों की तलाशी ली गई। फ़िलहाल कैंपस में शांतिपूर्ण माहौल है और स्थिति नियंत्रण में है।
Student Groups Clash at BHU: मामले में जांच जारी
BHU प्रशासन और पुलिस टीम ने मिलकर हॉस्टलों की जांच की, ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सके। इस घटना ने बीएचयू में छात्रों के बीच अनुशासन और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। इस मामले में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग बना काल! शाहजहांपुर में पत्नी ने पति की गला रेत कर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव


Download Android App
Download iOS App




