Dhurandhar Ott Release: रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपने जलवे बिखेरे हुए थे. ये फिल्म बीते साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इस फिल्म का क्रेज ऐसा था, जिसने हर किसी को सिनेमाघर जाने पर मजबूर कर दिया.
यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के डेढ़ महीने तक धमाकेदार कमाई की और यह मूवी लोगों को खूब पसंद आई. ऐसे में जो लोग सिनेमाघर नहीं जा पाए उन्हें इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार था, लेकिन इसी बीच हम आपको बता दें कि अब आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है. हालांकि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के बाद उसमें कुछ सींस में कट्स लगाए गए हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है ओटीटी रिलीज का पूरा मामला.
Dhurandhar On Netflix: देर रात नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर
DHURANDHAR ⚔️
Watch the Epic Saga unfold. Now out on Netflix in Hindi, Tamil and Telugu 🌪️🔥#DhurandharOnNetflix pic.twitter.com/yQhFTrJFEX— Netflix India (@NetflixIndia) January 29, 2026
दरअसल, भारत में 900 करोड़ के करीब का कलेक्शन करने वाली धुरंधर आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 जनवरी रात 12 बजे रिलीज हो गई है. आपको बता दें कि फिल्म को बिना किसी की जानकारी के आधी रात को चुपके से रिलीज कर दिया गया है. हालांकि फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खासा नाराज हैं, क्योंकि मूवी में कुछ कट्स लगाए गए हैं. जो लोग फिल्म को दोबारा देख रहे है, उनका कहना है कि वो ये चाहते थे कि फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज किया जाए.
Dhurandhar Ranveer Singh Aditya Dhar: गाली गलौज वाले शब्दों को किया गया म्यूट

आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म में जितने भी गाली गलौज वाले डायलॉग्स थे, उन्हें या तो म्यूट कर दिया है या फिर हटा दिया गया है और टोटल 9 मिनट के सींस को फिल्म से गायब कर दिया गया है. इसके अलावा जिन लोगों ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर इस फिल्म को देखा है उनका कहना है कि मेकर्स से उन्हें अनसेंसर्ड फिल्म रिलीज करने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इसे कट्स के साथ रिलीज किया है. ऐसे में अब लोगों की ये डिमांड है कि मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज करें.
Dhurandhar On Netflix: फिल्म से काटे गए सींस

इसके अलावा कुछ लोगों ने 18 प्लस प्लेटफॉर्म पर एडल्ट फिल्म को सेंसर करने पर भी सवाल खड़े किए. एक यूजर ने तो ट्वीट करते हुए कहा कि, “अनसेंसर्ड नहीं है. ओटीटी पर भी सेंसरशिप लगा रखी है”. तो वहीं दूसरे ने लिखा, “आप लोगों ने बहुत निराश किया है. जब सभी लोग बिना सेंसर वाले वर्जन की उम्मीद कर रहे थे, तो आपने इसे सेंसर क्यों किया?ए रेटेड फिल्म को सेंसर करना अपने आप में एक मजाक है, जबकि एनिमल और कबीर सिंह में कोई कट नहीं है.”
Dhurandhar Ott Release: फिल्म में नजर आए थे ये कलाकार

अगर हम फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहतरीन थी, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार शामिल थे.
Read More: Mardaani 3 की कहानी सुन रूंह कांप जाएगी आपकी, रानी मुखर्जी का किरदार कर देगा इमोशनल


Download Android App
Download iOS App




