Stone Bangles for Women: महिलाओं के श्रृंगार में कंगन की जगह हमेशा से ही खास रही है। बहुत से फैशन आए और गए, लेकिन कलाई में खनकते कंगन का आकर्षण कभी कम नहीं हुआ। Trendy Stone Bangles Designs न केवल आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपको एक रॉयल और सोफिस्टिकेटेड लुक भी देते हैं। Indian Bangles की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे साड़ी, सूट या फिर किसी भी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ खूब जचते हैं।
ऐसे में अगर आप Bangles for Light Color Sarees ढूंढ रही हैं, या फिर सलवार-सूट के लिए स्टोन वाले कंगन खरीदने की सोच रही, तो यहां पर स्टोन बैंगल्स के 4 सबसे लेटेस्ट डिजाइन दिए गए हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगे।
Stone Bangles for Women: स्टोन वर्क वाले 4 ट्रेंडी कंगन
1. अमेरिकन डायमंड (AD) बैंगल्स

यह डिजाइन उन लेडीज़ के लिए बेस्ट है जिन्हें डायमंड पसंद हैं। ये कड़े सफेद चमकदार पत्थरों से बने होते हैं और दिखने में बहुत ही ‘रॉयल’ लगते हैं, हालांकि ये असली हीरे नहीं होते। इन्हें आप किसी भी पार्टी या शादी में अकेले भी पहन सकती हैं, और ये हर रंग के कपड़ों पर सूट करते हैं।
2. कुंदन स्टोन वर्क बैंगल्स

कुंदन डिजाइन हमेशा से शादी-व्याह जैसे खास मौकों के लिए पहली पसंद रहे हैं। इसमें सुनहरे बेस पर कीमती पत्थर और मोती जड़े होते हैं। अगर आप सिल्क की साड़ी या भारी लहंगा पहन रही हैं, तो कुंदन वाले स्टोन बैंगल्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
3. रूबी और एमराल्ड डिजाइन बैंगल्स

लाल (रूबी) और हरे (पन्ना) रंग के पत्थरों वाले कंगन ट्रेडिशनल लुक को और भी ट्रेंडी बनाते हैं। इन्हें अक्सर ‘मल्टी-कलर’ डिजाइन में बनाया जाता है ताकि ये आपकी रंग-बिरंगी साड़ियों के साथ मैच कर सकें। यह लुक काफी एथनिक और क्लासी होता है।
4. मिनिमलिस्ट स्लिम स्टोन बैंगल्स

अगर आपको भारी-भरकम कड़े पहनना पसंद नहीं है, तो आप बारीक स्टोन वाले पतले कंगन चुन सकती हैं। ये कंगन ऑफिस या डेली वियर के लिए एकदम सही हैं। इन्हें आप रिस्ट वॉच के साथ एक हाथ में पहनकर एक ‘इंडो-वेस्टर्न’ लुक क्रिएट कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




