पति के ‘बंदरिया’ कहने पर टूटा Model पत्नी का दिल, फांसी लगाकर की अत्महत्या, 4 साल पहले हुई थी Love Marriage

Summary :

Tanu Singh Suicide Case: ये कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जहां एक घर में थोड़ी देर पहले हंसी-मजाक चला रहा था, वहां अचानक सन्नाटा छा गया। दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी से मजाक में बंदरिया कह दिया। पत्नी को ये बात इतनी चुभ गई कि उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो सब सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पति ने मजाक में पत्नी को…

Tanu Singh Suicide Case: ये कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जहां एक घर में थोड़ी देर पहले हंसी-मजाक चला रहा था, वहां अचानक सन्नाटा छा गया। दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी से मजाक में बंदरिया कह दिया। पत्नी को ये बात इतनी चुभ गई कि उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। परिवार ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो सब सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पति ने मजाक में पत्नी को ‘बंदरिया’ कहा

यह घटना इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके की है। पुलिस के अनुसार, तन्नू सिंह अपने पति राहुल सिंह के साथ इंदिरानगर सेक्टर-14 में रहती थीं। वह मॉडलिंग के क्षेत्र में एक्टिव थी और इस पेशे को लेकर काफी संवेदनशील भी थीं। तनु की बहन अंजलि के मुताबिक, परिवार बुधवार शाम सीतापुर स्थित एक रिश्तेदार के घर से लौटा था। घर पहुंचने पर वह लोग एक कमरे में बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी पति ने पत्नी को ‘बंदरिया’ कह दिया। इसके बाद तनु नाराज हो गई और दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद राहुल खाना लाने बाहर चला गया।

Model Wife Suicide Lucknow: मजाक पड़ा भारी, पत्नी ने की आत्महत्या

कुछ देर बाद जब राहुल घर लौटा, तो उसने तनु को कमरे से बाहर बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, उसने खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए। तनु रोशनदान में कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे फंदे नीचे उतारा गया और तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

Tanu Singh Suicide Case
Tanu Singh Suicide Case (Image- Social Media)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिवार को सौंप दिया गया और अभी तक इस पर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Lucknow Crime News: चार साल पहले हुई लव मैरिज

Tanu Singh Suicide Case
Lucknow Crime News (Image- Social Media)

तनु सिंह और राहुल का चार साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवार वालों की सहमति से दोनों का विवाह करवाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों की कोई संतान नहीं थी और तनु को मॉडलिंग में बहुत रूचि थी। राहुल पेशे से ऑटो चालक है और शादी के बाद दोनों इंदिरानगर में किराए के मकान में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: BHU में छात्रों के दो गुटों में बवाल, जमकर हुई मारपीट-पत्थरबाजी, हॉस्टल के 11 कमरे सील; कैंपस में पुलिस-PAC तैनात

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।