Suresh Raina on T20 World Cup Controversy: टी20 वर्ल्ड कप के वेन्यू को लेकर चल रहे विवाद पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार सुरेश रैना ने दो टूक राय रखी है। रैना ने साफ कहा कि भारत न आना बांग्लादेश के लिए भारी पड़ सकता है और इससे सबसे ज्यादा नुकसान उसी टीम का होगा।
रैना का मानना है कि बांग्लादेश भारतीय हालात को अच्छी तरह समझती है और यहां खेलकर वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बांग्लादेश के साथ जो कुछ हुआ, उसमें गलती उनकी ही है। भारत ने सुरक्षा दी, सब कुछ था। अगर वे यहां आते तो तस्वीर अलग होती, क्योंकि बांग्लादेश की टीम मजबूत है। उनके स्पिनर भारतीय परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं। इस फैसले से उन्हें बड़ा नुकसान होगा।”
Suresh Raina on T20 World Cup Controversy: सुरेश रैना ने दी नसीहत

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के रुख पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। रैना ने पाकिस्तान की ओर से दी जा रही धमकियों को बचकाना करार दिया और याद दिलाया कि आईसीसी ऐसे मामलों में सख्त रुख अपना सकता है। उन्होंने कहा, “आईसीसी चेयरमैन पहले ही साफ कर चुके हैं कि जो टीमें भारत नहीं आएंगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।”

रैना ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि भारत न आकर बोर्ड “बहुत कुछ खो देंगे”, क्योंकि भारतीय क्रिकेट का कमर्शियल और कल्चरल महत्व बेहद बड़ा है। उनका इशारा साफ था कि भारत के बिना बड़े टूर्नामेंट की चमक फीकी पड़ जाती है।

इस दौरान रैना ने सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से हटने की बात करना समझदारी नहीं होगी, क्योंकि ऐसा कदम पाकिस्तान के लिए उलटा पड़ सकता है और आईसीसी की ओर से सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।
कुल मिलाकर, रैना की नसीहत साफ है – भारत से दूरी बनाने का फैसला खेल और कारोबार, दोनों मोर्चों पर भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
Also Read: सिर्फ 1 हफ्ते में पलट गया बांग्लादेश का फैसला, अपनी टीम को दी भारत आने की इजाजत


Download Android App
Download iOS App




