Border 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 (Border 2) अब बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर चुकी है. इसी के साथ ही फिल्म की कमाई भी हर बीतते दिन के साथ तेज होती जा रही है. रिपब्लिक डे के मौके पर लोगों को देशभक्ति का ऐसा गिफ्ट मिलने की वजह से ये फिल्म दिन पर दिन बेहतर प्रदर्शन किए जा रही है और अब ये ब्लॉकबस्टर बनने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर है.
Border 2 Box office collection: वर्ल्डवाइड फिल्म का कमाल

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी धांसू नजर आ रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में अब तक ये 235.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.
Box Office Collection: रिपब्लिक डे पर फिल्म का कमाल

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी चमक बरकरार है. वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने 23 जनवरी को 32 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 54.5 करोड़ रहा. फिर इस फिल्म ने रिपब्लिक डे का खूब फायदा उठाया. मूवी ने इस दिन ताबड़तोड़ 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ.
Border 2 Box Office Collection Day 9: कितना रहा 9वें दिन का कलेक्शन?

वहीं फिल्म अब दूसरे हफ्ते में आ चुकी है. इस हिसाब से आठवें दिन का कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये रहा है. अभी ये कलेक्शन और ऊपर जाएगा क्योंकि वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने आएंगे. ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट का ये मानना है कि अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो ये अपने दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.
Read More: Mardani 3 ने बॉक्स ऑफिस पर Border 2 को दी टक्कर? देखें रानी मुखर्जी की फिल्म का हाल



Download Android App
Download iOS App




