Border 2 Box Office Collection Day 10: Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए है. वहीं इसकी कमाई भी हर बीतते दिन के साथ तेज होती जा रही है. रिपब्लिक डे के मौके पर देशभक्ति की ऐसी फिल्म का रिलीज होना लोगों के लिए किसी गिफ्ट के मिलने से कम नहीं था. तो चलिए जानते है कि इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है.
Border 2 Box office collection: फिल्म ने वर्ल्डवाइड मचाया धमाल

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी धांसू नजर आ रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जल्द ही 400 करोड़ तक भी पहुंच जाएगी. वहीं अगर भारत की बात करें तो ये अब तक 273.22 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.
Box Office Collection: अब तक कैसा रहा प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ये फिल्म अपनी चमक बरकरार किए हुए है. वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने 23 जनवरी को 32 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन इसका कलेक्शन 54.5 करोड़ रहा. फिर इस फिल्म ने रिपब्लिक डे का खूब फायदा उठाया. मूवी ने इस दिन ताबड़तोड़ 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से पहला हफ्ता 224.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ.
Border 2 Box Office Collection Day 10: कैसा रहा 10वें दिन का कलेक्शन

वहीं फिल्म अब दूसरे हफ्ते में आ चुकी है. इस हिसाब से आठवें दिन का कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये और 10वें दिन का कलेक्शन 20.47 रहा है. अभी ये कलेक्शन और ऊपर जाएगा क्योंकि फिल्म की हाईप अभी भी बनी हुई है. ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट का ये मानना है कि अगर ये फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो ये अपने दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.
Read More: Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, गिरावट के बाद अचानक से बढ़ा कमाई का ग्राफ


Download Android App
Download iOS App




