प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। ED सूत्रों के मुताबिक कोटपूतली और बहरोड़ में राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई। बता दें कि आयकर विभाग ने 7 सितंबर 2022 को भी मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
यादव के शिक्षा से जुड़े कई व्यवसाय हैं। ED की टीमों ने उन सभी स्थानों पर छापेमारी की है जहां एक साल पहले आयकर छापे मारे गए थे। यादव की कोटपूतली में पोषण आहार बनाने की फैक्ट्री है। पैसों को लेकर कथित तौर पर हेराफेरी होने की सूचना पर आईटी टीम ने एक साल पहले यहां छापा मारा था।


Download Android App
Download iOS App



