गांजा तस्कर के घर छापेमारी, बोरियों और डिब्बों से निकले 20000000 कैश; गिनते-गिनते पुलिस के छूटे पसीने

Summary :

Rajesh Mishra Cash Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात ड्रग्स तस्कर और गैंगस्टर राजेश मिश्रा के घर पर छापेमारी कर उसकी पत्नी, बेटा-बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां 22 घंटे तक चली लंबी कार्रवाई में 2 करोड़ से ज्यादा कैश और 1 करोड़ मूल्य की मादक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने जब नोट गिनने शुरू किए, तो उनके पसीने छूट गए। जिसके बाद कैश गिनने के लिए 4 मशीनें मंगवाई गई। यूपी पुलिस के…

Rajesh Mishra Cash Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात ड्रग्स तस्कर और गैंगस्टर राजेश मिश्रा के घर पर छापेमारी कर उसकी पत्नी, बेटा-बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां 22 घंटे तक चली लंबी कार्रवाई में 2 करोड़ से ज्यादा कैश और 1 करोड़ मूल्य की मादक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने जब नोट गिनने शुरू किए, तो उनके पसीने छूट गए। जिसके बाद कैश गिनने के लिए 4 मशीनें मंगवाई गई। यूपी पुलिस के इतिहास में ड्रग्स से जुड़े किसी मामले में अब तक की यह सबसे बड़ी कैश की बरामदगी मानी जा रही है।

Rajesh Mishra House Raid: 22 घंटे चली नोटों की गिनती

Rajesh Mishra Cash Case
22 घंटे चली नोटों की गिनती (Image- Social Media)

शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस की टीम गांजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर पहुंची। पुलिस ने घर के एक-एक कोने की तलाशी ली। इस दौरान बोरे, झोले और पन्नियों से बहुत सारा कैश मिला। पुलिस ने सभी नोटों को एक जगह इक्कठा किया और जब गिनने बैठे, तो पसीने छूट गए। इसमें 2,01,55,345 की कुल नकद राशि मिली, जिन्हें गिनने के लिए 4 मशीनें मंगवानी पड़ीं और इसमें 22 घंटे का समय लगा।

कैश के अलावा, पुलिस ने मौके पर 6.075 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 3.03 लाख बताई जा रही है और 577 ग्राम स्मैक लगभग 1.15 करोड़ की भी जब्त की। बरामद हुए कैश और ड्रग्स का अनुमानित मूल्य 3 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।

गैंगस्टर पति का नेटवर्क चला रही थी पत्नी

Rajesh Mishra Cash Case
गैंगस्टर पति का नेटवर्क चला रही थी पत्नी (Image- Social Media)

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि कुख्यात ड्रग्स माफिया राजेश मिश्रा पर गांजा, स्मैक तस्करी समेत 14 केस दर्ज हैं। वह इन दिनों जेल में बंद है। पुलिस ने गैंगस्टर के घर छापेमारी कर उसकी पत्नी रीना मिश्रा, पुत्र विनायक मिश्रा, पुत्री कोमल मिश्रा, और दो अन्य रिश्तेदार अजीत कुमार मिश्रा और यश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
राजेश के जेल में बंद होने के बाद पत्नी रीना उसका पूरा नेटवर्क संभाल रही थी। इस धंधे में उसका बेटा और बेटी भी शामिल थे। यह बात भी सामने आई है कि पत्नी रीना और बेटे विनायक ने राजेश की जमानत मंजूर करवाने के लिए अदालत में फर्जी दस्तावेज भी दाखिल किए थे।

Pratapgarh Raid News: अलमारियों, डिब्बों, बक्सों में छिपा था खजाना

Rajesh Mishra Cash Case
अलमारियों, डिब्बों, बक्सों में छिपा था खजाना (Image- Social Media)

पुलिस जब राजेश मिश्रा के घर पहुंची, तो रीना मिश्रा ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। मुश्किल से जब दरवाजा खुला तो पुलिस ने पांचों आरोपियों को ड्रग्स और कैश छिपाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। 24 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस को अलमारियों, डिब्बों, बक्सों, बोरों यहां तक कि बेड के अंदर से भी नोटों के बंडल और ड्रग्स मिले। रीना मिश्रा भी पहले जेल जा चुकी है, उसके ऊपर 6 केस चल रहे हैं। वह 15 दिन पहले ही जमानत पर छूटी है।

आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Rajesh Mishra Cash Case
आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज (Image- Social Media)

गिरफ्तार हुए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। राजेश मिश्रा ने 15 दिन पहले ही जिला न्यायाल में आत्मसमर्पण किया था। उस पर गांजा तस्करी के 14 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी साजिश नाकाम! फरीदाबाद से बरामद हुआ 300 किलो RDX, AK 47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।