यूपी के फिरोजबाद तहसीलदार राखी शर्मा ने डीएम रमेश रंजन पर लगाए भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप, मामला हाई प्रोफाइल, सीएम से कार्रवाई की अपील

Rakhi Sharma allegation on DM Ramesh

Rakhi Sharma allegation on DM Ramesh : यूपी के फिरोजबाद तहसीलदार राखी शर्मा ने डीएम रमेश रंजन पर लगाए भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप, मामला हाई प्रोफाइल, सीएम से कार्रवाई की अपील

यूपी में अधिकारियों के मामले खासे चर्चा में रहते हैं. नया मामला फिरोजाबाद से सामने आया है जहां दो अधिकारियों का आपसी विवाद पब्लिक में आ गया है. दरअसल फिरोजाबाद के डीएम पर तहसीलदार ने भ्रष्टाचार, यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है। इस मामले ने प्रशासन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

डीएम पर गंभीर आरोप

बता दें, फिरोजाबाद की टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा ने इस मामले को लेकर अपने घर पर प्रेस कांफ्रेस की. वहां मीडिया के सामने उन्होंने डीएम रमेश रंजन पर बहुत सारे आरोप लगाए और सीधा हमला बोला.

उन्होंने रमेश रंजन पर भ्रष्टाचार समेत यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए राखी शर्मा ने कहा कि डीएम ने उनके खिलाफ जांच खुलवाई, उसे ख़त्म करने के लिए उन्होंने राखी से पाने 2 लाख का आई फोन लिया.

सीएम से अपील

बता दें आरोपों कि गंभीरता देखते हुए संभव है कि इस पर जाँच बैठे, क्योंकि डीएम को लेकर जिस तरह के आरोप तहसीलदार राखी शर्मा ने लगाए हैं वह बेहद सनसनीखेज और प्रशासन पर सवाल खड़े करने वाले हैं.

तहसीलदार ने कैमरे के सामने कहा कि DM पर ऐसे आरोप भी हैं जो कैमरे पर बोलने में संकोच हो रहा है। साथ ही खुलासा किया कि करोड़ों की जमीन बाबुओं ने बंदरबांट कर ली। डीएम के ऊपर ये गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि फिरोजाबाद DM पर तुरंत कार्रवाई हो। अब सबकी नजर DM रमेश रंजन के जवाब और शासन के एक्शन पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ेंलखनऊ से सोमनाथ तक आस्था का सफर! 1008 श्रद्धालु बनेंगे सांस्कृतिक संगम का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।