प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने जा रहे हैं: ब्रजेश पाठक

Summary :

वाराणसी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वाराणसी में महिलाओं की जिस तरह से भागीदारी रही है, उससे मेरा मानना है कि जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर महिलाओं ने भागीदारी की है। मैं प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताता हूं। आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने जा रहे हैं। सपा, कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल लगातार महिलाओं की उपेक्षा करते…

वाराणसी, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वाराणसी में महिलाओं की जिस तरह से भागीदारी रही है, उससे मेरा मानना है कि जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर महिलाओं ने भागीदारी की है। मैं प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से पीएम मोदी का आभार जताता हूं। आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाया था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने जा रहे हैं। सपा, कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल लगातार महिलाओं की उपेक्षा करते रहे हैं। संसद में तरह-तरह की गलत बयानबाजी कर रहे हैं। आज वे धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कर रहे हैं, जबकि उनको पता है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन केवल समाज को बरगलाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति के तहत समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उठा रही है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश की आधी आबादी को उनका हक देने जा रहे हैं। अब बेटियां, बहनें और माताएं देश की सबसे बड़ी पंचायत में और विधानसभाओं में अपना हक, अपना अधिकार और अपना कानून खुद बनाने का काम करेंगी। ये विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम बनेगा।

परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि 2010 में समाजवादी पार्टी के लोगों ने बिल फाड़ दिया था। कांग्रेस की भी मंशा नहीं थी। केवल वे उलझाकर लालच में रखना चाहते थे। पीएम मोदी ने स्टैंड लिया कि महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे तो कांग्रेस और सपा की ओर से अड़चन डालने की कोशिश की जा रही है। मैं सभी बहनों, बेटियों और महिलाओं का अभिनंदन करता हूं।

–आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.