रामपुर में बड़ा सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से उजड़ा मजदूर का परिवार, मौके पर 1 की मौत

Summary :

Rampur Dumper Accident News: रामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देर रात उस समय हुआ जब वह काशीपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था। Rampur Dumper Accident News: मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक स्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लाड़पुर के पास स्थित असालतपुर के रहने वाले 35 वर्षीय दानिश रोजी-रोटी के लिए काशीपुर की आरके राइस मिल में काम करता था। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह…

Rampur Dumper Accident News: रामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देर रात उस समय हुआ जब वह काशीपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था।

Rampur Dumper Accident News: मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक

स्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लाड़पुर के पास स्थित असालतपुर के रहने वाले 35 वर्षीय दानिश रोजी-रोटी के लिए काशीपुर की आरके राइस मिल में काम करता था। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह रात की ड्यूटी खत्म कर अपने घर के लिए निकला। रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से काशीपुर से गांव की ओर जा रहा था।

Rampur Dumper News: लोहिया पुल के पास हुआ भीषण हादसा

हादसा काशीपुर के लोहिया पुल के पास हुआ। दानिश अपनी बाइक चला रहा था, तभी अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दानिश सड़क पर गिर पड़ा। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डंपर चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश भी नहीं की और वह दानिश को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि दानिश की मौके पर ही मौत हो गई।

Rampur Dumper Accident News
Rampur Dumper Accident News(credit social media )

लोगों ने पुलिस को दी सूचना

रात होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी, लेकिन आसपास मौजूद कुछ लोगों ने घटना को होते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी।

Rampur News Today: डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में डंपर की झलक दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। टीम नंबर प्लेट और गाड़ी के अन्य निशानों को ध्यान में रखते हुए डंपर चालक तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rampur Dumper Accident News(credit social media )
Rampur Dumper Accident News(credit social media )

परिवार में मचा कोहराम

दानिश की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दानिश अपने परिवार का सहारा था और मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से टूट गया है।

Rampur Dumper Accident News(credit social media )
Rampur Dumper Accident News(credit social media )

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पाई है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस पहले से सतर्क रहती तो शायद इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।

यह भी पढ़ें: 20,00,00,00,000 रुपये का मालिक, 2-2 ब्रांड; Real Estate और लोहा व्यापार; कौन हैं कमल किशोर चौरसिया? जिसकी बहू ने किया सुसाइड

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।