CM Mahila Rojgar Yojana: बिहार में NDA के चुनाव जीतने के बाद वादा किया गया था कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की राशी भेजी जाएगी। वहीं अभी तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की राशी भेजी गई है। बता दें कि 28 नवंबर को 9 लाख ग्रामिण और 50 हजार शहरी महिलाओं के खाते में राशी भेजी जाएगी। वहीं बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी जल्द राशी ट्रांसफर की जाएगी।
CM Mahila Rojgar Yojana

बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जिससे वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
Mahila Rojgar Yojana Benefits
यह योजना समुदाय-संचालित है, जिसमें वित्तीय सहायता के साथ-साथ, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उनके प्रयासों को समर्थन प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उनकी उपज की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों का और विकास किया जाएगा।
Mahila Rojgar Yojana

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना का लाभ सभी पात्र जीविका दीदियों को मिलेगा। बता दें कि 14 दिसंबर तक इस योजना के तहत राशी खाते में डीबीटी के जरीए से भेजी जाएगी। इस योजना के लिए लगभग 13 लाख महिलाओं ने नया आवेदन किया था। माना जा रहा है कि सभी को इस योजना का फायदा मिलेगा





















