रियलमी जीटी7 स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120 वॉट अल्ट्राडार्ट चार्जर के साथ आता है, जो लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करता है। यह फोन विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अधिक समय स्क्रीन पर बिताते हैं और गेमिंग व स्ट्रीमिंग का नया अनुभव चाहते हैं।
स्मार्टफोन आने के बाद से ही ये डिवाइस हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बना गया है। जहां पहले फोन का इस्तेमाल कॉल और मैसेज के लिए होता था, अब यह यूजर के लिए पर्सनल सिनेमा, एक मोबाइल गेमिंग कंसोल और इनसे बढ़कर एक प्रोडक्टिविटी हब में बदल गया है।स्मार्टफोन की स्क्रीन अब बड़ी होने के साथ ही ब्राइटर और स्मूदर हो गई हैं, जिससे हम हाई-डेफिनेशन में कंटेंट को स्ट्रीम कर पा रहे हैं, ग्राफिक्स-हेवी गेम्स खेल पा रहे हैं और अलग-अलग ऐप्स पर मल्टीटास्किंग परफॉर्म कर पा रहे हैं। डिस्प्ले एक्सपीरियंस तो समय के साथ बेहतर हुआ लेकिन बैटरी लाइफ को लेकर बड़ा बदलाव नहीं रहा। हमारा फोन का इस्तेमाल जितना बढ़ता जा रहा है, उतनी ही तेजी से हमारे फोन की बैटरी खत्म होती जाती है। अपकमिंग 2025 फ्लैगशिप किलर रियलमी जीटी7 सीरीज के साथ रियलमी फोन के रफ-टफ और ज्यादा इस्तेमाल होने के बाद भी बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर स्मार्टफोन की बैटरी जारी रहने के नियमों को फिर से लिख रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन में 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जिसे 120 वॉट अल्ट्राडार्ट चार्जर के साथ पेयर किया गया है। यह फोन ऐसी जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपना अधिक से अधिक समय स्क्रीन पर बिताती है। यह फोन लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के चलते रहने को लेकर खास है।
भारत में Apple की शिपमेंट में 23% की उछाल, प्रीमियम सेगमेंट में 78.6% वृद्धि
जीटी7 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप घंटों डिस्प्ले-हेवी यूज के बाद भी अपने फोन में लगभग आधी बैटरी को बचा पाएंगे। आजकल के स्मार्टफोन केवल कॉल्स और ब्राउजिंग भर के लिए नहीं हैं, ये डिवाइस अब आपका एंटरटेनमेंट हब और पावर टूल है। लेकिन यह पावर भी एक कीमत के साथ आती है। हाई-रिफ्रेश रेट ओएलईडी, रियल टाइम 5जी और परफॉर्मेंस हंग्री ऐप्स लगातार बैटरी का इस्तेमाल करती हैं और हर किसी के लिए दिनभर में एक बार फोन चार्ज करना रूटीन का हिस्सा बन गया है।
जीटी7 नैरेटिव को बदल देता है। फोन की रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग दिखाती है कि फोन के पूरे दिन लगातार इस्तेमाल के बाद भी इसमें 50 प्रतिशत तक बैटरी बच जाती है। आप फोन पर कुछ तरह विश्वास कर सकते हैं कि चार्जिंग आपके लिए डेली चेकपॉइंट के बजाय एक बैकग्राउंड टास्क बन जाएगा। जीटी7 में इंडस्ट्री-फर्स्ट इनोवेशन पेश किए गए हैं, जो पावर मैनेजमेंट को फिर से परिभाषित करता है। एक स्मार्ट सिस्टम जो हर प्रतिशत के साथ आपके फोन का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाता है। यह एक ऐसे कूलिंग मैकेनिज्म के साथ आता है जो 5जी गेमिंग सेशन के बाद भी फोन की परफॉर्मेंस को बनाए रखता है। यह एक ऐसा फोन है, जो वर्षों तक चार्जिंग के बाद भी बैटरी को लेकर बढ़िया काम करता है।


Download Android App
Download iOS App



