Rhino Battery In Chery EV Car: पेट्रोल डीजल कार के साथ अब EV कारों का चलन भी बढ़ गया है लेकिन इन कारों में सबसे बड़ी दिक्कत बैटरी और रेंज को लेकर रहती है। कई कंपनियों ने भारतीय बाजार में शानदार EV कार लॉन्च की है और लाइफ टाइम बैटरी वारंटी के साथ पेश की है।
बता दें कि इन कारों की रेंज 500 से 700KM तक रहती है जिससे वाहन मालिकों को लंबी रेंज कार का इंतजार रहता है। अब चीन की ऑटो कंपनी Chery ने कार के लिए Rhino बैटरी पेश की है जिससे कार एक बार चार्ज करने पर 1500KM की रेंज आसानी दे सकती है और बार बार की चार्जिंग समस्या भी दूर होगी। जानते है इस बैटरी की खासियत…
Rhino Battery In Chery EV Car: 1500KM की रेंज आसानी से मिलेगी

बार बार को चार्ज करने के साथ ही सीमित EV चार्जिंग स्टेशन होने के कारण लंबे सफर में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कंपनी ने 18 मार्च 2026 को “बैटरी नाइट” इवेंट में इस बैटरी के बारे में जानकारी साझा की थी जिससे कार में लगने वाली इस बैटरी से लगभग 1500KM की रेंज आसानी से मिल जाएगी और लंबी दूरी का सफर भी आसान हो जाएगा। बता दें कि अभी तक किसी भी कंपनी ने अपनी कार में इतनी रेंज नहीं दी है।
Rhino Battery EV Car Features: Rhino Battery की खासियत

Rhino बैटरी “ऑल सॉलिड स्टेट” तकनीक के आधार पर बनाई गई है जिससे इसका वजह हल्का रहता है औऱ अधिक पावर स्टोर रहती है। ज्यादा पावर और वजन हल्का होने के बाद भी यह बैटरी अन्य पुरानी लिथियम बैटरियों बेहतर साबित हो सकती है और लंबे समय तक चल सकती है। अन्य खास बात के साथ ही इस बैटरी को जल्दी ही चार्ज किया जा सकता है और कम समय में चार्ज करने के बाद भी लंबी रेंज आसानी से मिल जाती है।
Rhino Battery EV Car Battery Life: फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की क्षमता

Chery कंपनी अपनी EV कारों में इस बैटरी को जल्द लेकर आएगी और Exeed ES8 कार में टेस्टिंग शुरू कर देगी। इस बैटरी के भी अलग अलग वेरिएंट तैयार किए जा रहे है जिसमें सेमी-सॉलिड तकनीक, 400 Wh/kg क्षमता के साथ टेस्ट की जाएगी। लंबी रेंज के साथ ही यह बैटरी 1200 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की क्षमता रखेगी जिसके चलते सिर्फ 8 मिनट में चार्ज करने पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज आसानी से मिल जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




