Rhode Island School Shooting: अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड के पॉटकेट में एक स्टेडियम में स्कूली बच्चे हॉकी खेल रहे थे तभी ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इस गोलीबारी में संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल थी। गोलीबारी के बाद हमलावर ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमेरिका में हुई इस गोलीबारी घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग अपने आप को बचान के लिए कवर करते हुए नजर आ रहे है।
Rhode Island School Shooting

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमलावर अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने मेयर ग्रेबियन और पुलिस अधिकारियों से बात की और पॉटकेट के डेनिस एम. लिंच एरिना में हुई गोलीबारी पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
A man reportedly kiIIed his wife and shot at least two of his children at a hockey game in Rhode Island, per Fox News… 🥹
The shooter is deceased along with his wife, but the kids are reportedly hospitalized. pic.twitter.com/KAM9jogNBe— Heart of the streetz 🩶 (@HOTS_twt) February 17, 2026
Rhode Island Ice Hockey Shooting

घटना के समय स्टेडियम में स्कूल के छात्रों की दो टीमें हॉकी खेल रही थीं। प्रारंभिक जांच से माना जा रहा है कि हमलावर ने अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया था। मृतकों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। तीनों घायलों को गोली लगी है और वे अस्पताल में गंभीर हालत में हैं। स्कूलों ने कहा कि सभी छात्र सुरक्षित हैं और अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं, साथ ही परिवारों के साथ सुरक्षित पुनर्मिलन की योजनाओं का समन्वय कर रहे हैं। यह गोलीबारी की घटना ब्राउन विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी के कुछ महीनों बाद हुई है, जो रोड आइलैंड से कुछ ही मील दूर है।
ALSO READ: मॉस्को के एक हॉस्टल में लगी आग, जान बचाने की कोशिश में 6 लोग गंभीर रूप से घायल


Download Android App
Download iOS App




