हेमवती नंदन बहुगुणा की सैद्धांतिक और राष्ट्रवादी सोच को रीता बहुगुणा ने किया याद

Summary :

हेमवती नंदन बहुगुणा की राष्ट्रवादी सोच को रीता ने सराहा

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद ने हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उनकी भूमिका हमेशा ही सैद्धांतिक और राष्ट्रवादी चिंतन से प्रभावित रही।

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हेमवती नंदन बहुगुणा जोशी, उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकले और उन्होंने उत्तर प्रदेश से लेकर भारत की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। उनकी भूमिका हमेशा ही सैद्धांतिक, राष्ट्रवादी चिंतन से प्रभावित रही। वह अपने जीवनकाल में कई अहम पदों पर रहे। उनकी सोच एक अच्छा भारत बनाने वाली रही, इसलिए उन्होंने समाज के हित में कई काम भी किए।”

भारत शांति चाहता है, युद्ध नहीं: Sunil Sharma

उन्होंने कहा, “मैं सीएम योगी आदित्यनाथ की आभारी हूं कि उन्होंने लखनऊ में हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा स्थापित की। हर साल सीएम योगी उनकी प्रतिमा पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने हेमवती नंदन के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया था। मैं मानती हूं कि मेरे पिता के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यही थी कि लोग उन्हें आज भी याद करते हैं।”

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ देश के एक वरिष्ठ राजनेता थे, जिन्होंने संघर्षों से अपना मार्ग प्रशस्त किया था। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अपार निष्ठा थी। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए उन्होंने जो संकल्प और कार्य योजना तय की थी, वे आज भी हम सभी के लिए एक मार्गदर्शिका हैं। उनकी पावन स्मृतियों को नमन!”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.