RSP Leader Balen Shah: नेपाल में 5 मार्च को हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी नेपाल का जनादेश एक प्रधानमंत्री के लिए पूरी तरह तैयार है। नेपाल में जेन-जी की पसंद और पीएम पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह भारी बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। बालेंद्र शाह ने पूर्व पीएम केपी ओली को पछाड़ दिया है और हजारों वोटों से उनसे आगे चल रहे हैं। बालेंद्र शाह को बालेन शाह के नाम से भी जाना जाता है। आज चुनावी नतीजों में उनकी सुनामी देखने को मिली है और बंपर बढ़त के साथ बहुमत का आंकडा पार कर लिया है।
बता दें, बालेंद्र उन प्रदर्शनकारियों में से थे जो सितंबर 2025 में सड़कों पर उतरे थे और जिस जेन-जी आंदोलन के कारण उस समय की केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। जेन जी के लिए बालेंद्र शाह की छवि एक मसीहा की है। नेपाल के जेन-जी प्रदर्शन के दौरान बालेंद्र शाह उभरकर निकले हैं। इस आंदोलन के बाद से उन्हें युवाओं के नेता के तौर पर देखा जा रहा है। बालेंद्र शाह 2 मार्च को अपने चुनाव क्षेत्र झापा 5 के हिस्से में चुनावी अभियान के लिए अपने ऑफिस से बाहर निकले, तो उनके चाहने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेन शाह एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर से रैपर बने। बाद में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली, और 2022 में शहर के 15वें मेयर बने। अधिकारियों पर सवाल उठाने वाले अपने रैप म्यूजिक और सोशल मीडिया पर मौजूदगी के जरिए, वह पहले से ही एक राष्ट्रीय हस्ती थे। उनके आगे बढ़ने में स्ट्रीट लेवल का करिश्मा, सोशल-मीडिया पर उनकी पकड़ और नेपाल की पुरानी राजनीतिक व्यवस्था को बदलने का वादा शामिल था। मेयर के तौर पर, उन्होंने दिखने वाले, नतीजे देने वाले प्रोजेक्ट्स, भ्रष्टाचार विरोधी भाषण और एक व्यवहारिक अप्रोच पर जोर दिया, जिसने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर की राजनीति में अच्छा प्रदर्शन किया।
अपने संगीत के करियर में, बालेन लगभग 2012 से ‘नेफॉप’ में एक्टिव थे; उन्होंने पॉलिटिकल रैप परफॉर्म और प्रोड्यूस किया, जिससे युवा नेपालियों के बीच उनकी एक पहचान बनी। अपने मेयर के कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफा देने के बाद, बालेन का राजनीतिक सफर काठमांडू से आगे बढ़ा। वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हुए और बगावत के बाद के राजनीतिक माहौल में एक जानी-मानी आवाज बनकर उभरे; उन्होंने आर्थिक रिफॉर्म, युवा रोजगार, और ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए अभियान चलाया। बालेन के बारे में लोगों का मानना है कि वह नेपाल की पॉलिसी और पॉलिटिक्स को बदल सकते हैं।
ALSO READ: नेपाल में बालेन शाह बनेंगे PM? 47 सीटों पर आगे RSP, पूर्व PM ओली समेत कई नेता पिछड़े


Download Android App
Download iOS App




