Russia Attack Ukraine: रूस ने दागे 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें, अमेरिकी कंपनी को बनाया निशाना

Summary :

Russia Attack Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर सबसे भीषण हमला कर दिया है। बता दें कि शांति वार्ता के बीच, रूस ने यूक्रेन पर एक महीने से अधिक समय में मिसाइल और ड्रोन हमलों की अपनी सबसे बड़ी लहर शुरू की। इस हमले में नौ नागरिक मारे गए। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अलास्का में रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध विराम समझौते के लिए बैठक करने के कुछ दिनों बाद हुआ है। Zelenskyy का बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रात भर चले हमले में रूस ने यूक्रेन पर कुल…

Russia Attack Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर सबसे भीषण हमला कर दिया है। बता दें कि शांति वार्ता के बीच, रूस ने यूक्रेन पर एक महीने से अधिक समय में मिसाइल और ड्रोन हमलों की अपनी सबसे बड़ी लहर शुरू की। इस हमले में नौ नागरिक मारे गए। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अलास्का में रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ युद्ध विराम समझौते के लिए बैठक करने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

Zelenskyy का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रात भर चले हमले में रूस ने यूक्रेन पर कुल 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। साथ ही रूस पर ज़कारपटिया में अमेरिकी कंपनी को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया और कहा कि नागरिक बुनियादी ढाँचे, आवासीय भवनों और हमारे लोगों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ज़कारपटिया में एक अमेरिकी कंपनी पर कई क्रूज़ मिसाइलें दागी गईं।

Russia Attack Ukraine
Russia Attack Ukraine

अमेरिकी कंपनी को बनाया निशाना

रूस ने देर रात अमेरिकी कंपनी को भी निशाना बनाया है। बता दें कि यह एक सामान्य नागरिक व्यवसाय था, जिसे अमेरिकी निवेश से समर्थन मिलता था और जो कॉफ़ी मशीन जैसी रोज़मर्रा की चीजें बनाती था। ज़ेलेंस्की ने बताया कि कंपनी में लगी आग अभी भी बुझाई जा रही है। अब तक, हमले में 15 लोगों के घायल होने की खबर है सभी को आवश्यक सहायता प्रदान की गई है।

शांती वार्ता पर चर्चा

रूस औऱ यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए शांती वार्ता भी हुई थी, लेकिन अब इस हमले ने संघर्ष को और बढ़ा दिया है, जो दर्शाता है कि अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक युद्धविराम के लिए कोई ठोस आधार तैयार करने में पूरी तरह विफल रही। वहीं बैठक के बाद, ट्रंप ने पुतिन और ज़ेलेंस्की की एक त्रिपक्षीय बैठक का सुझाव दिया था। ट्रंप ने यह भी वादा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने में शामिल होगा।

ALSO READ: Israel-Gaza War: PM नेतन्याहू का अल्टीमेटम..गाजा पर होगा कब्जा, बंधकों की रिहाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।