Israel-Gaza War: PM नेतन्याहू का अल्टीमेटम..गाजा पर होगा कब्जा, बंधकों की रिहाई

Summary :

Israel-Gaza War: इजरायल और गाजा के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इजरायल ने गाजा पर ताबड़तोड़ हमले करके भूखमरी की स्थिती पर खड़ा कर दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को गाजा में बंधकों की रिहाई और युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने गाजा शहर पर कब्जा करने की सैन्य योजना को मंजूरी देने का भी आदेश दिया है। गाजा पर होगा कब्जा नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी एन्क्लेव के निकट एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान कहा कि मैं गाजा शहर पर…

Israel-Gaza War: इजरायल और गाजा के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इजरायल ने गाजा पर ताबड़तोड़ हमले करके भूखमरी की स्थिती पर खड़ा कर दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को गाजा में बंधकों की रिहाई और युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने गाजा शहर पर कब्जा करने की सैन्य योजना को मंजूरी देने का भी आदेश दिया है।

Israel-Gaza War
Israel-Gaza War

गाजा पर होगा कब्जा

नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी एन्क्लेव के निकट एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान कहा कि मैं गाजा शहर पर नियंत्रण करने और हमास को हराने के लिए इज़राइल रक्षा बलों की योजनाओं को मंजूरी देने आया हूं। साथ ही सभी बंधकों की रिहाई के लिए तत्काल वार्ता शुरू करने और इजरायल को स्वीकार्य शर्तों पर युद्ध समाप्त करने के निर्देश दिए।

Israel-Gaza War
Israel-Gaza War

Israel-Gaza War

बता दें कि यह घोषणा सेना द्वारा 60,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात करने के एक दिन बाद आई है और कहा गया है कि आने वाले दिनों में 20,000 और सैनिकों को बुलाया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में, हमास ने मिस्र और कतर के मध्यस्थों द्वारा अस्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। इज़राइल ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

युद्ध रोकने के लिए 5 शर्त

इजरायल के PM नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल केवल तभी युद्ध समाप्त करने पर सहमत होगा जब पांच शर्तें पूरी होंगी।

  1. हमास का निरस्त्रीकरण,
  2. बंधकों की रिहाई,
  3. गाजा का विसैन्यीकरण,
  4. एन्क्लेव पर इजरायली सुरक्षा नियंत्रण
  5. वहां दैनिक जीवन को चलाने के लिए एक गैर-इजरायली निकाय की नियुक्ति।

साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि हमास या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त फिलिस्तीनी निर्णय नहीं लेगा।

ALSO READ: राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।