रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, बस पर किया ड्रोन अटैक, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Summary :

Russia Drone Attack on Bus: रूस और यूक्रेन के बीच शांती वार्ता से पहले ही रूस ने तबाही मचा दी है। रूसी ड्रोन ने पावलोहराड जिले में उर्जा कंपनी की सर्विस बस पर ड्रोन हमला किया, इस हमले में 15 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए है। यूक्रेन के पावलोहराड जिले में एक रूसी ड्रोन ने खनिकों को ले जा रही एक सेवा बस पर हमला किया। ड्रोन अटैक के बाद बस में आग लग गई थी जिसे दमकलकर्मियों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया। Russia Drone Attack on Bus यह हमला डीटीईके कोयला संयंत्र…

Russia Drone Attack on Bus: रूस और यूक्रेन के बीच शांती वार्ता से पहले ही रूस ने तबाही मचा दी है। रूसी ड्रोन ने पावलोहराड जिले में उर्जा कंपनी की सर्विस बस पर ड्रोन हमला किया, इस हमले में 15 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए है। यूक्रेन के पावलोहराड जिले में एक रूसी ड्रोन ने खनिकों को ले जा रही एक सेवा बस पर हमला किया। ड्रोन अटैक के बाद बस में आग लग गई थी जिसे दमकलकर्मियों ने तुरंत उस पर काबू पा लिया।

Russia Drone Attack on Bus

Russia Drone Attack on Bus
Russia Drone Attack on Bus

यह हमला डीटीईके कोयला संयंत्र के पास एक कंपनी की बस को निशाना बनाकर किया गया था, जिसके बाद डीटीईके के सीईओ मैक्सिम टिमचेंको ने इस घटना को “पूरी तरह से नागरिक लक्ष्य पर एक अकारण आतंकवादी हमला बताया और कहा कि रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद से डीटीईके कर्मचारियों की जान का सबसे बड़ा नुकसान और हमारे इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है। डीटीईके की टीमें आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रही हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि घायलों और मृतकों के परिवारों को देखभाल और सहायता मिले।

Russian Drone Strike

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पावलोहराड जिले के टेर्निवका में, रूसी ड्रोन ने खनिकों को ले जा रही एक साधारण बस पर हमला किया। दुख की बात है कि कई लोग मारे गए। सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सभी क्षेत्रों में स्थिति के संबंध में समन्वय बैठक की थी।

War Talks Delayed

Russia Drone Attack on Bus
Russia Drone Attack on Bus

इस बीच, ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जारी राजनयिक प्रयासों पर जानकारी देते हुए कहा की कि दोनों पक्षों के बीच अगली त्रिपक्षीय बैठक, जिसमें अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा, 4 और 5 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में निर्धारित की गई है। यूक्रेन सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, और हम यह सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं कि इसका परिणाम हमें युद्ध के वास्तविक और सम्मानजनक अंत के करीब ले जाए।

ALSO READ: उत्तर कोरिया ने जापान की ओर दागी मिसाइल, टोक्यो ने किया कड़ा विरोध

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।