Gold Silver Rate Today 2 Feb: सोने चांदी की कीमतों में बंपर उछाल ने सभी को चौंका दिया था, चांदी 4 लाख के पार था और सोने के भाव में भारी उछाल था लेकिन बजट 2026 पेश होने से पहले ही कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई चांदी लगभग 1.50 लाख रुपये सस्ती हो गई थी। बता दें कि बजट से पहले ही चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कारोबार कर रहा था अब कीमतों में ऐसी गिरावट आई जिसने सभी को एक बार फिर चौंका दिया। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 02 फरवरी 2026 को…
Gold Silver Rate Today 2 Feb (AI Generated image)
Gold Silver Rate Today 2 Feb: सोने चांदी की कीमतों में बंपर उछाल ने सभी को चौंका दिया था, चांदी 4 लाख के पार था और सोने के भाव में भारी उछाल था लेकिन बजट 2026 पेश होने से पहले ही कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई चांदी लगभग 1.50 लाख रुपये सस्ती हो गई थी। बता दें कि बजट से पहले ही चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कारोबार कर रहा था अब कीमतों में ऐसी गिरावट आई जिसने सभी को एक बार फिर चौंका दिया।
गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 02 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,60,720 रुपये प्रति एक ग्राम हो गई है, वहीं चांदी का भाव भी लुढ़कर 3,49,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जिससे माना जा रहा है कि केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सोना चांदी बजट में आ गए है। विस्तार से देखते है प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Silver Rate Today 2 Feb
कैरेट
सोने की शुद्धता
सुबह का रेट (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट
99.9% शुद्ध
₹1,60,720
22 कैरेट
95.8% शुद्ध
₹1,47,340
18 कैरेट
75% शुद्ध
₹1,20,580
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव
मुनाफावसूली: कीमत ऑल टाईम हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी सुरक्षित निवेश के रुप में देखा गया, जिससे निवेशकों ने मुनाफे के लिए बिकवाली शुरू कर दी जिससे सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बनता गया।
मजबूत डॉलर: रुपये के बदले डॉलर लगातार मजबूत हुआ जिससे मांग कमजोर होने लगी और सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।
कम दिनों में भारी उछाल: सोना-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों में भारी उछाल देखने को मिला है जिससे यह बुलबुला फूटना निश्चित था।
हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।