Russia Ukraine War: रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों ने तुर्की के सिरागन पैलेस में तीसरे दौर की शांति चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कैदियों की अदला-बदली पर सहमती हुई है, लेकिन युद्धविराम की शर्तों और संभावित राष्ट्रपति बैठक पर मतभेद हो गया। बता दें कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर और युक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने रूस और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।
किसने की अध्यक्षता
दोनों देशों के बीच बंद कमरे में हुई चर्चा की अध्यक्षता तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान ने की। एक घंटे से भी कम समय तक चली चर्चा के बाद, रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन कूटनीति के लिए आवश्यक अधार के रूप में पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि हम जब युद्ध विराम के लिए ठोस शांति चर्चा शुरू करने के लिए तैयार है और शांति की दिशा में इस कदम को स्वीकार करना दूसरे पक्ष पर निर्भर है।
बैठक का प्रस्ताव
इस चर्चा से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन पक्ष ने रूस को अगस्त के अंत तक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का शामिल होना महत्वपूर्ण होगा।
कैदियों की अदला-बदली
सात सप्ताह के बाद दोनों के देशों के बीच चर्चा हुई थी लेकिन एक घंटे में ही यह चर्चा समाप्त हो गई थी। बता दें कि इस दौरान रूस और यूक्रेन 1,200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए हैं। साथ ही मॉस्को की ओर से कुर्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा बंदी बनाए गए लगभग 30 नागरिकों की अदला-बदली का प्रस्ताव भी शामिल है। रूस ने 7,000 मारे गए यूक्रेन के सैनिकों के शव लौटा दिए हैं और 3,000 सैनिकों के शव लौटाने के लिए भी तैयार हो गया है।
ALSO READ: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर, अचानक आई बाढ़ से 234 लोगों की मौत, 596 घायल


Download Android App
Download iOS App




