‘मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में…’, मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद Sadhvi Prachi का बयान Social Media पर Viral

Summary :

Sadhvi Prachi Statement on Monalisa Marriage: मोनालिसा—नीली आंखों वाली वह खूबसूरत लड़की जो महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थी—अब काफी मशहूर हो चुकी है। हाल ही में, मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली। इस शादी को लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया है, जिसकी वजह यह है कि यह जोड़ा अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखता है। अब, हिंदू राष्ट्रवादी नेता साध्वी प्राची आर्य ने इस शादी के संबंध में एक विवादित बयान दिया है। Sadhvi Prachi Controversial Statement: बागपत में साध्वी की विवादित टिप्पणी यूपी के बागपत में हिंदू राष्ट्रवादी नेता साध्वी प्राची आर्य ने…

Sadhvi Prachi Statement on Monalisa Marriage: मोनालिसा—नीली आंखों वाली वह खूबसूरत लड़की जो महाकुंभ के दौरान वायरल हुई थी—अब काफी मशहूर हो चुकी है। हाल ही में, मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली। इस शादी को लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया है, जिसकी वजह यह है कि यह जोड़ा अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखता है। अब, हिंदू राष्ट्रवादी नेता साध्वी प्राची आर्य ने इस शादी के संबंध में एक विवादित बयान दिया है।

Sadhvi Prachi Controversial Statement: बागपत में साध्वी की विवादित टिप्पणी

Sadhvi Prachi Controversial Statement
Sadhvi Prachi Controversial Statement (Source: Social Media)

यूपी के बागपत में हिंदू राष्ट्रवादी नेता साध्वी प्राची आर्य ने कहा कि मोनालिसा के साथ फरेब होगा और 35 टुकड़ों में उसकी बॉडी मिलेगी. साध्वी के अनुसार, निकिता तोमर हत्याकांड जैसी ही एक घटना मोनालिसा के साथ भी घटेगी; देख लीजिएगा आप सभी आने वाले दिनों में जल्द ही साध्वी का लाश भी फ्रिज में मिलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हिंदू बनकर शादी करता तो उसका स्वागत करते लेकिन उसने मोनालिसा के साथ लव जिहाद किया है।

Sadhvi Prachi Statement on Monalisa Marriage: हिंदू बच्चे अपने गले में पहनें सुअर के दांत

Sadhvi Prachi Statement on Monalisa Marriage
Sadhvi Prachi Statement on Monalisa Marriage (Source: Social Media)

साध्वी ने आगे कहा कि मोनालिसा मीडिया की बेटी है, उसे न तो लव जिहाद की जानकारी है न ही मदरसे में पढ़ाएं जाने वाले चीजों का ज्ञान है। इस दौरान साध्वी ने हिंदू परिवारों से अपील की वे अपने बच्चों को गले में सूअर का दांत पहनाएं। ताकि दूसरे धर्म के लोग उनसे दूर रहें। इस घटना के बाद साध्वी का ये बयान इंटरनेट पर जमकर हंगामा मचा दिया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Who is Monalisa: कौन हैं मोनालिसा, जिसकी शादी से मचा है बवाल?

Who is Monalisa
Who is Monalisa (Source: Social Media)

बता दें कि मोनालिसा एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं, जो अपने महाकुंभ मेले की वीडियो की वजह से इंटरनेट पर काफी चर्चित हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद इंटरनेट पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने उनके मुस्लिम युवक संग शादी के फैसले को लेकर कई सवाल उठाए, जबकि उनके फैंस इसे उनका निजी फैसला कह रहे हैं। इसी कारण से यह मामला तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। मोनालिसा फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और उनकी दूसरे धर्म में शादी को लेकर समाज में बहस तेज है।

यह भी पढ़ें: वैश्विक तेल संकट में क्यों अहम है International Energy Agency? जानें कब खोलती है अपना ऑयल रिजर्व और कैसे करती है काम?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।