Samsung Unpacked Event में लॉन्च होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, जानें फीचर

Summary :

Samsung Unpacked Event आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस इवेंट को SAMSUNG की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव भी देख सकते है। बता दें कि इवेंट में Galaxy Z Flip FE, Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Watch 8 को लॉन्च किया जाएगा। इन तीनों स्मार्टफोन और वॉच में कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इन स्मार्टफोन में क्या फीचर और कीमत होगी। Galaxy Z Fold 7 के फीचर Galaxy Z Fold 7 को आज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्लीम डिजाइन, फोल्ड…

Samsung Unpacked Event आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस इवेंट को SAMSUNG की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव भी देख सकते है। बता दें कि इवेंट में Galaxy Z Flip FE, Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Watch 8 को लॉन्च किया जाएगा। इन तीनों स्मार्टफोन और वॉच में कई शानदार फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इन स्मार्टफोन में क्या फीचर और कीमत होगी।

Galaxy Z Fold 7 के फीचर

Galaxy Z Fold 7 को आज इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्लीम डिजाइन, फोल्ड करने के बाद 4.2MM की थिकनेस मिलेगी। अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि Galaxy Z Fold 7 में 200MP का कैमरा, दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और रैम-स्टोरेज के कई विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह लगभग 1,70,000 हजार रूपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।

Galaxy Z Flip 7 के फीचर

Samsung का इस बड़े इवेंट में Galaxy Z Flip 7 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की डिस्पले, फ्लिप करने पर 4.1 इंच की डिस्पले 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की उम्मीद है। बेहतर डिस्पले के साथ ही कई नए फीचर शामिल और Exynos 2500 का दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Galaxy Watch 8 हो सकती है लॉन्च

Samsung Unpacked Event में कई स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही नई Smart Watch को लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि Samsung इस इवेंट में Galaxy Watch 8 को लॉन्च कर सकता है।

ALSO Read: OnePlus लॉन्च करेगा आज दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।