रीवा में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sensation after Headless Body of Woman Found in MP
Sensation after Headless Body of Woman Found in MP : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव का धड़ मौके पर मिला, जबकि सिर गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया।

50 वर्षीय महिला की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान लोही गांव की रहने वाली 50 से 55 वर्षीय लीलावती पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी, जबकि उसकी बेटी किसी अन्य स्थान पर रहती है। यह घटना लोही ओवरब्रिज के पास एक घर के पीछे की बताई जा रही है, जहां दोपहर के समय महिला का सिर कटा शव मिला।

सिर की तलाश में जुटी पुलिस

मौके से पुलिस को महिला का केवल धड़ मिला है, जबकि सिर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

एफएसएल टीम कर रही जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला की बेटी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में महिला के सिर की तलाश के साथ-साथ संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ेंमौत के बाद मिला प्रमोशन… ग्वालियर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दिवंगत अधिकारी को 2002 से मिलेगा पदोन्नति का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।