Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। महिला ने इस वारदात को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया और बाद में सारा आरोप उसी पर डालने की कोशिश की।
Shahjahanpur Murder Case: शराब पीकर घर पहुंचा युवक
पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी की शाम आदेश नाम का युवक अपने दोस्त रामचंद्र के साथ हरदोई से निकला था। उसने दोस्त से कहा कि वह अपनी मामी के घर जा रहा है और वहां पार्टी देगा। रास्ते में दोनों ने देसी शराब खरीदी और पी। इसके बाद वे पुवायां क्षेत्र के भटपुरा चटू गांव पहुंचे। घर पहुंचने पर आदेश ने रामचंद्र को बाहर बाइक पर खड़ा रहने को कहा और खुद अंदर चला गया। इसी दौरान घर के भीतर बलराम की हत्या कर दी गई।
Wife Killed Husband UP: पत्नी ने रची खौफनाक साजिश
जांच में सामने आया कि बलराम की पत्नी पूजा का अपने रिश्ते के भांजे आदेश से प्रेम संबंध था। उसी के साथ मिलकर उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूजा ने पहले पति के साथ संबंध बनाए और उसी समय एक धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। हत्या के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ भी पास में पड़े पुआल पर संबंध बनाए। इसके बाद आदेश वहां से चला गया।

UP Crime News: सुबह हुआ हत्या का खुलासा
अगले दिन 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे बलराम का छोटा भाई राजू उसे काम पर जाने के लिए बुलाने पहुंचा। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे के अंदर गया। वहां उसने बलराम का शव पड़ा देखा और पूजा पास में ही लेटी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
बच्चे की बात से खुला राज
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिवार और गांव वालों से पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध लग रहा था। इसके बाद पुलिस ने दंपति के सात साल के बेटे से बात की। बच्चे ने बताया कि रात में जब उसके पिता चिल्लाए थे, तब मां ने कहा था कि पापा को इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इस बात से पुलिस को पत्नी पर शक हो गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म
कड़ाई से पूछताछ करने पर पूजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि करीब एक साल से उसका प्रेम संबंध चल रहा था, जो धीरे-धीरे हत्या की साजिश में बदल गया। सबूत मिटाने के लिए पूजा ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।
सोशल मीडिया के जरिए चलता था रिश्ता
पुलिस ने बताया कि पूजा पढ़ी-लिखी नहीं थी, लेकिन वह अपने पति से सोशल मीडिया पर दुख भरे गाने और स्टेटस डलवाती थी। इसका मकसद उसका प्रेमी आदेश उन्हें देखकर समझ सके कि वह उसे याद कर रही है। वह इंस्टाग्राम पर रील भी बनवाकर पति से ही अपलोड करवाती थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पत्नी पूजा, उसके प्रेमी आदेश और उसके दोस्त रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा और बलराम की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनका एक बेटा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: पति के ‘बंदरिया’ कहने पर टूटा Model पत्नी का दिल, फांसी लगाकर की अत्महत्या, 4 साल पहले हुई थी Love Marriage























