पत्रकारों की सेहत के लिए मिसाल बना Arnav Surgicare Hospital, वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Summary :

Shahjahanpur News Today: समाज के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की सेवा के उद्देश्य से शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज स्थित अर्वन सर्जिकेयर हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस कैंप में लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों की विभिन्न जांचें की गईं और सभी को मुफ्त दवाइयां व परामर्श भी दिया गया। Shahjahanpur News Today कैंप में पत्रकारों के अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जांचें निशुल्क की गईं। डॉक्टरों की टीम ने हर पत्रकार की रिपोर्ट देखकर आवश्यक दवा और परामर्श भी दिया। डॉ.…

Shahjahanpur News Today:  समाज के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की सेवा के उद्देश्य से शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज स्थित अर्वन सर्जिकेयर हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस कैंप में लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों की विभिन्न जांचें की गईं और सभी को मुफ्त दवाइयां व परामर्श भी दिया गया।

Shahjahanpur News Today

Arnav Surgicare Hospital
Arnav Surgicare Hospital

कैंप में पत्रकारों के अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जांचें निशुल्क की गईं। डॉक्टरों की टीम ने हर पत्रकार की रिपोर्ट देखकर आवश्यक दवा और परामर्श भी दिया। डॉ. के.पी. गुप्ता ने कहा कि पत्रकार दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि समाज को सही जानकारी मिल सके, लेकिन अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। इसलिए हमने यह पहल की कि वे एक ही स्थान पर अपनी सभी जांचें मुफ्त करवा सकें।

Arnav Surgicare Hospital

Shahjahanpur News Today
Shahjahanpur News Today

कैंप में आए पत्रकारों ने कहा कि Arnav सर्जिकेयर हॉस्पिटल की यह पहल सराहनीय है और इससे समाज में सेवा और संवेदना का सशक्त संदेश गया है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कैंप के अंत में डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

ALSO READ: Ayodhya: पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।