मास्टरमाइंड डॉ. उमर ने ही दहलाई थी दिल्ली, दिसंबर में 26/11 जैसे हमले का था प्लान; तुर्किये कनेक्शन आया सामने

Summary :

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को डॉ. उमर नबी ने ही अंजाम दिया था। घटनास्थल पर कार से मिले चिथड़ों के DNA नमूने का उमर की मां के डीएनए से मैच हो गया है। इस बीच एक खुलासा ये भी हुआ है कि उमर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंश की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की कोशिश में था। इसलिए इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किए गए थे। पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का खुलासा हुआ है। एजेंसियों के अनुसार, लाल…

Delhi Blast Update

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके को डॉ. उमर नबी ने ही अंजाम दिया था। घटनास्थल पर कार से मिले चिथड़ों के DNA नमूने का उमर की मां के डीएनए से मैच हो गया है। इस बीच एक खुलासा ये भी हुआ है कि उमर 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंश की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की कोशिश में था। इसलिए इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किए गए थे।

पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का खुलासा हुआ है। एजेंसियों के अनुसार, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनका टारगेट था। इसके अलावा देश के कई रेलवे स्टेशन और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी में थे।

इस पूरे मामले में शक के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय ने कहा कि दोनों डॉक्टरों से उनका सिर्फ पेशेवर संबंध है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं। हम एक जिम्मेदार संसथान हैं और राष्ट्र के प्रति एकजुटता से खड़े हैं।

Delhi Car Blast: उमर ने बौखलाहट में किया विस्फोट

Delhi Blast Update
उमर ने बौखलाहट में किया विस्फोट (Image- Social Media)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) व दिल्ली पुलिस को बुधवार देर रात डीएनए जांच की रिपोर्ट मिली। इसमें घटनास्थल पर मिले बॉडी पार्ट्स का डीएनए उमर की मां से मैच हो गया। इससे साफ हो गया कि धमाका करने वाली आई20 कार उमर नबी ही चला रहा था और इस धमाके में उसकी भी मौत हो गई। उमर ने अपने साथियों को बताया था कि वह दिसंबर के महीने में हमला करेगा। इस हमले के लिए ही उसने i20 कार में इतना विस्फोटक लाद रखा था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि उमर कार बम बनाने की कोशिश में लगा हुआ था, जिसके लिए उसने इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी। 10 नवंबर को अपने साथियों की गिरफती से डरकर उसने बौखलाहट में विस्फोट कर दिया।

Delhi Blast Update: जनवरी में लाल किले की रेकी, तुर्किये से जुड़े तार!

Delhi Blast Update
जनवरी में लाल किले की रेकी, तुर्किये से जुड़े तार! (Image- Social Media)

फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में कई बार लाल किला इलाके की रेकी की थी। ये खुलासा उसके फोन के डंप डाटा से हुआ है। इससे मुजम्मिल और उमर के तुर्किये कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है। उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं। जांच की जा रही है कि क्या ये दोनों वहां किसी विदेशी हैंडलर से मिले थे। मुजम्मिल के डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि मॉड्यूल के लिए पैसे व विस्फोटकों के सोर्स का पता चल सके। वहीं, तुर्किये सरकार ने इस आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से इन्कार किया है।

मुजम्मिल, उमर के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ का पैटर्न समझने के लिए कई बार लाल किले के पास गया था। टावर लोकेशन डाटा और नजदीकी क्षेत्रों के CCTV फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई है।

फरीदाबाद से बरामद लाल कार

delhi blast update
फरीदाबाद से बरामद लाल कार (Image- Social Media)

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम ने एक फरीदाबाद के खंडावली गाँव में जाँच की, जहाँ एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार जब्त की गई। इस गाड़ी का संबंध दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य डॉ. उमर नबी से होने का संदेह है । इससे पहले, फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट डीएल 10 सीके 0458 जब्त की थी, जो उमर के नाम पर पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ही नहीं, 4 और शहरों में सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।