दिल्ली ही नहीं, 4 और शहरों में सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Summary :

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में जांच एजेंसियों को एक बड़ी जानकारी मिली है। आतंकियों का प्लान सिर्फ दिल्ली नहीं था, बल्कि चार और शहरों को दहलाने का प्लान था। करीब 8 संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। उनके इस प्लान में 2-2 के ग्रुप थे और हर ग्रुप अपने साथ कई IED ले जाने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक, जिन चार जगहों पर सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग थी, उनमें से एक राम मंदिर भी था। इससे…

Delhi Blast

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में जांच एजेंसियों को एक बड़ी जानकारी मिली है। आतंकियों का प्लान सिर्फ दिल्ली नहीं था, बल्कि चार और शहरों को दहलाने का प्लान था। करीब 8 संदिग्धों ने चार जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बनाई थी। उनके इस प्लान में 2-2 के ग्रुप थे और हर ग्रुप अपने साथ कई IED ले जाने वाले थे।

सूत्रों के मुताबिक, जिन चार जगहों पर सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग थी, उनमें से एक राम मंदिर भी था। इससे पहले ये जानकारी भी सामने आयी थी कि आतंकियों ने दिवाली और गणतंत्र दिवस पर धमाके का प्लान बनाया था।

Delhi Blast New Update: 4 शहरों में ब्लास्ट की थी तैयारी

Delhi Blast
4 शहरों में ब्लास्ट की थी तैयारी (Image- Social Media)

रिपोर्ट के अनुसार, 8 संदिग्धों ने चार अलग-अलग शहरों में जाकर सीरियल ब्लास्ट करने का प्लान बनाया था। इनके 4 ग्रुप बनाए गए थे और हर ग्रुप में 2-2 लोग शामिल थे। हर एक ग्रुप के पास कई IED रखे जाने थे। प्लान के अनुसार, सभी टीमें एक साथ चार शहरों में धमाका करने वाली थी। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच में लगी हुई है।

Delhi Blast: DNA टेस्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Blast
DNA टेस्ट से हुआ बड़ा खुलासा (Source: Social Media)

दिल्ली कार ब्लास्ट में इस बात कि पुष्टि हो चुकी है कि 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट में डॉ. उमर मोहम्मद शामिल था। उस i20 कार विस्फोट में उसने खुद को भी उड़ाया था। विस्फोट हुई कार में मिले बॉडी पार्ट्स का टेस्ट उमर की मां के DNA टेस्ट से मैच हो गया है जिससे यह बड़ा खुलासा हुआ है कि विस्फोट वाली कार को उमर ही चला रहा था।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि DNA टेस्ट से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी ही था। विस्फोट के बाद, उसका पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। उसका डीएनए सैंपल उसकी मां से मैच हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Terror Attack: डॉ उमर का परिवार के साथ DNA हुआ मैच, i20 कार में था मौजूद, हुए कई बड़े खुलासे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।