महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास सुनी विस्फोट की आवाज, जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Explosion in Mahipalpur:  दिल्ली में कार विस्फोट के बाद आज एक और धमाके की आवाज सुनी गई है। बता दें कि महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास धमाके की तेज आवाज सुनी गई है, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है। सामने आई जानकारी के अनुसार, महिपालपुर में रेडिशन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई। इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी। बता…

Explosion in Mahipalpur:  दिल्ली में कार विस्फोट के बाद आज एक और धमाके की आवाज सुनी गई है। बता दें कि महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास धमाके की तेज आवाज सुनी गई है, इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है। सामने आई जानकारी के अनुसार, महिपालपुर में रेडिशन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई।

इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी। बता दें कि सुबह लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर धमाके के बारे में कॉल आई थी, जिसके बाद तीन गाड़ियों को भेजा गया।

Explosion in Mahipalpur

Explosion in Mahipalpur
Explosion in Mahipalpur

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आसपास जांच पड़ताल की गई है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाले से संपर्क किया गया तो उसने बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। हालांकि, एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी।

DTC Bus Tyre Burst

Explosion in Mahipalpur
Explosion in Mahipalpur

महिपालपुर में धमाके की खबर उस समय फैली, जब दिल्ली पुलिस और एजेंसियां कार धमाके की जांच में जुटी हैं। लाल किले के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट के बाद दिल्ली में संवेदनशील परिस्थितियां हैं। 10 नवंबर को हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

ALSO READ: Delhi Terror Attack: डॉ उमर का परिवार के साथ DNA हुआ मैच, i20 कार में था मौजूद, हुए कई बड़े खुलासे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।