Delhi Terror Attack: डॉ उमर का परिवार के साथ DNA हुआ मैच, I20 कार में था मौजूद, हुए कई बड़े खुलासे

Delhi Terror Attack: डॉ उमर का परिवार के साथ DNA हुआ मैच, i20 कार में था मौजूद, हुए कई बड़े खुलासे

Delhi Terror Attack

Delhi Terror Attack:  दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे है। इस धमाके की तह तक जाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, गिरफ्तारी और सीमा पार से तार जुड़ रहे है। इसी बीच इस हमले का मास्टरमाइंड डॉ उमर का DNA टेस्ट उसके मां और भाई से शत प्रतिशत मैच हो गया है। जिससे यह साफ हो गया है कि धमाके के दौरान i20 कार उमर ही चला रहा था और इसी ने कार में विस्फोट करके खुद को भी उड़ा दिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली विस्फोट को केंद्र सरकार ने आतंकी हमला मान लिया है।

Umar DNA Test Report

दिल्ली कार विस्फोट के बाद अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि उमर ने विस्फोट में खुद को भी उड़ाया था। बता दें कि DNA टेस्ट के लिए उमर की मां और भाई को हिरासत में लिया था और विस्फोट के बाद उमर का पैर एक्सीलेटर के बीच फंस गया था। विस्फोट हुई कार में मिली दांत और हड्डी का टेस्ट उमर की मां के DNA टेस्ट से मैच हो गया है जिससे यह बड़ा खुलासा हुआ है कि विस्फोट वाली कार को उमर ही चला रहा था।

Delhi Terror Attack

Delhi Terror Attack
Delhi Terror Attack (source: social media)

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हुए दिल्ली कार विस्फोट में गिरफ्तारियों से संबंधित लगभग एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह पहला संदिग्ध समूह है और कई एजेंसियां सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। दिल्ली कार विस्फोट की घटना में, प्रारंभिक जांच में एक White Collor आतंकवादी नेटवर्क” का लिंक सामने आया था, जिसमें जांच एजेंसियों ने आतंकी घटना के संबंध पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) से पाए थे।

Red Ecosport Car Seized

Red Ecosport Car Seized
Red Ecosport Car Seized (source: social media)

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम ने एक फरीदाबाद के खंडावली गाँव में जाँच की, जहाँ एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार जब्त की गई। इस गाड़ी का संबंध दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य डॉ. उमर नबी से होने का संदेह है । इससे पहले, फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट डीएल 10 सीके 0458 जब्त की थी, जिसके दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है।

ALSO READ: दिल्ली विस्फोट को केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, PM मोदी ने बुलाई आपात बैठक, पारित हुए ये 3 अहम प्रस्ताव, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।