फोन कर बुलाया और चाकू से गोदकर मार डाला! इतनी सी बात के लिए युवक पर हैवान की तरह टूट पड़े उसके ही दोस्त, इलाके में फैली सनसनी

Summary :

Shamli 12th Class Student Death Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर में 12वीं कक्षा के छात्र अरशद की उसके ही कुछ दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। Shamli 12th Class Student Death Case:…

Shamli 12th Class Student Death Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर में 12वीं कक्षा के छात्र अरशद की उसके ही कुछ दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Shamli 12th Class Student Death Case: मौके से तमंचा बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का एक देशी तमंचा भी मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह किसी लड़की को लेकर हुआ विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक नाहिद हसन भी गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)
Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)

Shamli Crime News: क्या है पूरा मामला?

यह वारदात शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील की है। गांव निवासी सलीम का 18 वर्षीय बेटा अरशद मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। अरशद के पिता के अनुसार, रविवार को वह अपनी मां इमराना के साथ किसी काम से कैराना गया था। वहां से खरीदारी करने के बाद वह करीब ढाई बजे गांव वापस लौटा। कुछ समय बाद अरशद के मोबाइल पर उसके दोस्त विराट का फोन आया। बातचीत के बाद वह यह कहकर घर से निकला कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

Shamli Student Murder Case: रास्ते में दोस्तों ने किया हमला

घर से निकलने के कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि इस्सोपुर बोहड्डा मार्ग पर अरशद पर चाकुओं से हमला कर दिया गया है। खबर मिलते ही परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अरशद लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)
Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)

चार छात्रों पर मामला दर्ज, एक हिरासत में

शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अरशद के साथ पढ़ने वाले चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी छात्र उसी के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि जांच में किसी लड़की से जुड़ा मामला भी सामने आया है, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गया। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)
Shamli 12th Class Student Death Case (image S-M)

 

गांव में शोक और आक्रोश

अरशद की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस घटना से बेहद दुखी और गुस्से में हैं। परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘मां का दूध पिए हो तो मारो गोली’, गोरखपुर कथा में आगबबूला हुए राजन जी महाराज; जानें क्या है पूरा मामला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।