सीतापुर: नवनिर्मित सड़क निर्माण में जमकर किया गया भ्रष्टाचार, मानक विहीन सामग्री का हुआ उपयोग

Summary :

Sitapur News: तंबौर सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसने वार्डवासियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। लगभग चार माह पूर्व वार्ड अहमदाबाद पश्चिमी में शकील सीमेंट की दुकान से बैठूपुरवा जाने वाले मार्ग पर लगभग सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन मानकों को दरकिनार कर ठेकेदार ने सड़क की ऊँचाई इतनी अधिक कर दी है कि पूरे मोहल्ले के घर अब नीचे पड़ गए हैं। इस मानक विहीन निर्माण के कारण अब जल निकासी पूरी तरह से ठप हो गई है। लोगों…

Sitapur News: तंबौर सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसने वार्डवासियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। लगभग चार माह पूर्व वार्ड अहमदाबाद पश्चिमी में शकील सीमेंट की दुकान से बैठूपुरवा जाने वाले मार्ग पर लगभग सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण किया गया था, लेकिन मानकों को दरकिनार कर ठेकेदार ने सड़क की ऊँचाई इतनी अधिक कर दी है कि पूरे मोहल्ले के घर अब नीचे पड़ गए हैं।

इस मानक विहीन निर्माण के कारण अब जल निकासी पूरी तरह से ठप हो गई है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली में जाने की बजाय या तो सीधे घरों के अंदर भर रहा है, या फिर दरवाजों के ठीक सामने जमा होकर तालाब जैसा मंजर पैदा कर रहा है।

UP News: घरों के सामने जमा हो रहा पानी

स्थानीय निवासियों के लिए यह ‘विकास’ विनाश का पर्याय बन गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क और नाली बनाने का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है, क्योंकि इसका लाभ मिलने की बजाय लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुन्नू खान नामक एक मोहल्लेवासी ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा, “हमने नया घर बनवाया है, लेकिन सड़क इतनी ऊंची बना दी गई है कि अब घर का पानी कहाँ से निकलेगा?

विकास की जगह यह तो विनाश हो गया है।एक अन्य निवासी, मेराज खान ने बताया, “मानकों को दरकिनार कर इतनी ऊंची सड़क बना दी गई है कि लोगों के घर नीचे पड़ गए हैं। घर से निकलने वाला पानी नाली में जाने की जगह घर के सामने भर रहा है।

Sitapur: निर्माण कार्य में खुली पोल

Sitapur News

इतना ही नहीं, आनन-फानन में और मानक विहीन तरीके से बनाई गई इस सड़क का आलम यह है कि मात्र चार माह में ही इसमें जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं और कई स्थानों से सड़क दरकने भी लगी है। यह घटिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलता है।इस निर्माण कार्य मे सीमेंट की जगह बालू का अधिक उपयोग कर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

Sitapur News: विकास या विनाश, मानक विहीन ऊंची सड़क बनी मुसीबत

मोहल्लेवासी लगातार नगर पंचायत प्रशासन से इस जनहित से जुड़ी जघन्य समस्या की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए और मानक विहीन सड़क निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए,ऊंची सड़क को नीचा किया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिल सके।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: दो बसों की भीषण टक्कर, 6 की मौत; 50 से अधिक घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।